फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man overcomes with 1.370 kg of churapoppy

1.370 किलो चूरापोस्त के साथ युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Young man overcomes with 1.370 kg of churapoppy
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने स्कूटी सवार एक युवक को एक किलो 370 ग्राम चूरापोस्त के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी फतेहाबाद के इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी बुट्टा सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम रतिया चुंगी की तरफ जा रही थी। वाल्मीकि चौक से थोड़ा आगे एक युवक स्कूटी के पास खड़ा था, जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने जब युवक का नाम पूछा तो उसकी पहचान इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी बूटा के रूप में हुई। टीम ने जब नियम मुताबिक स्कूटी की डिग्गी की जांच की तो एक किलो 370 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी तस्कर को काबू करके मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed