फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man died in road accident

बाइक के आगे कुत्ता आने से संतुलन बिगड़ा, गिरने से युवक की मौत

Wed, 30 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young man died in road accident
गांव बनावाली के समीप मोटर साइकिल के संतुलन होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। गांव बनावाली निवासी करीब 25 वर्षीय सीताराम मंगलवार सायं अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद की तरफ से गांव बनावाली आ रहे थे। रास्ते में बीघड़ व बनावाली के बीच मोटरसाइकिल के आगे सड़क पर एक कुत्ता आ गया। इस घटना से मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ कर सड़क किनारे गिर गया। हादसे में मोटर साइकिल चालक सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक गेहूं के गोदाम में प्राइवेट नौकरी के कार्य करता था। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed