फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young boy murder in Fatehabad

Haryana Crime: डंडों से पीटकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, जान बचाने के लिए नाले में कूदा शख्स

Sun, 31 Aug 2025 10:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रतिया
संवाद न्यूज एजेंसी रतिया Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 10:20 PM IST
सार

हमलावरों ने एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाले से युवक का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Young boy murder in Fatehabad
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रविवार दोपहर गांव सहनाल के पास बाइक सवार युवकों ने सिरसा जिले के पनिहारी निवासी कुलवंत उम्र 35 साल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक नर सिंह व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


रिश्तेदारी में आया था युवक 

पुलिस के मुताबिक पनिहारी निवासी कुलवंत अपनी रिश्तेदारी में गांव पांडरी आया हुआ था। दोपहर बाद वह बाइक पर पांडरी से लौट रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। सहनाल गांव पार कर रंगोई नाले के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन-चार युवक आए और कुलवंत पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए कुलवंत ने पास ही स्थित रंगोली नाले में छलांग लगा दी, लेकिन हमलावरों ने नाले कूदकर उसके सिर पर डंडों से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने नाले से निकाला युवक का शव 

राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे। नाले से कुलवंत का शव निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया। तब तक कुलवंत के परिजन भी आ गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया की पनिहारी गांव में ही कुछ युवकों की कुलवंत के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि रंजिश किससे थी। पुलिस उप पुलिस अधीक्षक नर सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश में तीन टीमों का गठन कर दिया है। आरोपियों की पहचान हो गई है। सभी सिरसा के ही रहने वाले हैं और मृतक के जानकार हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटे पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed