फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   yoga day, officers yoga, final reharsal, tohana, fatehabad

मन व समाज को जोड़ता है योग : सतीश कुमार

Mon, 20 Jun 2016 01:39 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 20 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
yoga day, officers yoga, final reharsal, tohana, fatehabad
टोहाना की अनाज मंडी में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते एसडीएम सतीश कुमार व अन्य। - फोटो : amar ujala
योग हमारे मन को शरीर से व मानव को समाज से जोड़ने का काम करता है। योग का अर्थ ही जोड़ है। यदि हमारा मन शांत तथा शरीर निरोग होगा तो पूरा समाज ही स्वस्थ व एकरूप हो जाएगा। यह बात एसडीएम सतीश कुमार ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल के दौरान अनाज मंडी में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रिहर्सल में भागीदारी के साथ-साथ इसका निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी व शहरवासी भी मौजूद थे। प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षकों द्वारा एक घंटे के कार्यक्रम की रिहर्सल करवाई गई।
विज्ञापन


रिहर्सल कार्यक्रम का संचालन आयुष विभाग के डॉ. बलवान सिंह व पतंजलि योग समिति के डॉ. हरीश यादव ने किया। मंच पर आसीन योग प्रशिक्षकों ने प्रोटोकॉल के तहत 60 मिनट में योगासन व प्राणायाम की प्रक्रियाओं को संपन्न करवाया। इस दौरान योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को 21 जून के कार्यक्रम के संबंध में बैठने व आसन, प्राणायाम और अन्य क्रियाओं के बारे में आवश्यक जानकारियां दी गई। इस मौके पर पतंजलि योग समिति से डॉ. हरीश यादव, राजेश कुमार वर्मा, डॉ. बलवान सिंह, प्राचार्य रणधीर सिंह, प्रधानाचार्य बलवान सिंह, ज्ञानीराम बंसल, एडवोकेट सुभाष गर्ग, मास्टर तरसेम, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सतीश कुमार, राधेश्याम शर्मा, हरप्रीत, विनय वर्मा, बहन मंजूषा, दीपिका, धर्मपाल सैनी व राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी, स्वयंसेवी व बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed