{"_id":"68f27d0632da5a984f0905dd","slug":"workers-demands-met-strike-ends-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-142279-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मजदूरों की मांगें मानीं, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मजदूरों की मांगें मानीं, हड़ताल खत्म
विज्ञापन
मांगों के लिए धरने पर बैठे मजदूर। संवाद
रतिया। मांगों के लिए वीरवार से हड़ताल पर बैठे हुए मंडी के मजदूरों ने शुक्रवार शाम को मांगे माने जाने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
मजदूरों से बात करने के लिए मार्केट कमेटी के सचिव राजकुमार के अलावा व्यापार मंडल के प्रधान रूप गर्ग, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जिले सिंह के अलावा कांग्रेस नेता टीटू गिल मौजूद थे। वीरवार देर शाम को भी बैठक आयोजित की गई लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे और शुक्रवार सुबह फिर धरने पर आकर बैठ गए।
इसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद प्रशासन की मौजूदगी में व्यापार मंडल और मजदूरों की मीटिंग आयोजित की गई, काफी देर तक चली बैठक के बाद फैसला लिया गया कि मजदूरों को उचित मात्रा में मजदूरी दी जाएगी और जो धान राइस मिल में जाएगा। उसके लिए भी मजदूरों को 6 रुपये प्रति बैग दिया जाएगा मजदूरों की अन्य मांगे भी मान ली गई। इसके बाद मजदूरों ने दोपहर बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी। मार्केट कमेटी के सचिव राजकुमार व्यापार मंडल के प्रधान रूप गर्ग ने बताया कि मजदूरों की हड़ताल समाप्त हो गई है।