फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Worker dies after electric shock

करंट लगने से मजदूर की मौत, भाई की शिकायत पर ठेकेदार व लाईनमैन पर मामला दर्ज

Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after electric shock
गांव बनगांव के समीप बिजली की तारें बदलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में हरिपुरा निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी का काम करता है। उसका भाई सुरजीत बिजली बोर्ड में ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था। वह वीरवार को अपने भाई से मिलने बनगांव आया हुआ था। यहां आने पर उसे पता चला कि उसका भाई ठेकेदार के साथ बिजली की तारें बदलने के लिए खेतों में गया हुआ है। जब उसने खेतों में जाकर देखा तो वहां पर कई मजदूर बिजली की तारें बदलने के लिए लगे हुए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार व लाइनमैन ने उसके भाई सुरजीत से कहा कि बिजली की लाइनों में कोई करंट नही है। वह पोल पर चढ़कर तारें खोल दे। जिस पर उसका भाई पोल पर चढ़कर तारें खोलने लगा। उसने पोल से दो तारें खोल दी। जब तीसरा तार खोलने लगा तो अचानक करंट लगने से नीचे गिर गया। इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार बलवान सिंह व लाइनमैन चंदुलाल के खिलाफ धारा 304 ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed