फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman dies after being hit by tractor

Fatehabad News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor
घटनास्थल पर खड़ा ट्रैक्टर। संवाद
टोहाना। शहर के रतिया रोड पर हरा चारा लेकर घर लौट रही महिला को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरी, महिला को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इसके बाद घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान प्रीति देवी के तौर पर हुई है, जिसके दो बच्चे हैं। पति जूतों की दुकान में नौकरी करता है। महिला के परिजन जरनैल सिंह ने बताया कि उसकी भाभी रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही थी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक फोन कान पर लगाए हुए था, उसने भाभी को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर जा गिरी। इसके बाद अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला के पति मेजर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रोजाना पैदल हरा चारा लेने जाती थी। लेकिन ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पत्नी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed