फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman dies after being hit by hydra

Fatehabad News: हाइड्रा की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 10 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by hydra
हादसे के बाद कार्रवाई करते शहर थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी। संवाद
रतिया। संजय गांधी चौक पर बुधवार सुबह हाइड्रा (भारी सामान उठाने वाली मशीन) के नीचे आ जाने से 62 वर्षीय गुरुदेव कौर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे गुरजंट के बयान के आधार पर मशीन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 निवासी मिठू सिंह की पत्नी गुरुदेव कौर बुधवार सुबह किसी काम के सिलसिले में बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान संजय गांधी चौक पर गलत साइड से आ रही एक हाइड्रा ने उन्हें टक्कर मार दी। मशीन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिटी थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया और महिला के परिजनों को सूचना कर दी। सिटी थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed