फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman alleges land grab, complaint given to SP

महिला ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, एसपी को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges land grab, complaint given to SP
भूना। गांव मोहम्मदपुर सोत्तर की अनुसूचित जाति की एक महिला ने गांव के कुछ दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसको लेकर एसपी को शिकायत भेजी है। एसपी ने मामले की जांच भूना थाना प्रभारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय महिला ने बताया कि वह गांव मोहम्मदपुर सोत्तर की रहने वाली है और उसके पास अपना मकान नहीं है और अपने पति के साथ गांव में ही किराये के मकान में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। उनके पास अपना कोई प्लॉट या मकान नहीं था इसलिए मेहनत करके प्लॉट खरीदने के लिए रुपये कमाए और गांव मोहम्मदपुर निवासी रमेश जांगड़ा से 2 लाख 66 हजार रुपये में खेवट नंबर 443 मौजा वाक्या मोहम्मदपुर सोत्तर में कुल आठ मरले का प्लॉट खरीद लिया। रमेश ने 26 अगस्त 2021 को जमीन की रजिस्ट्री करवा दी और मौके पर जाकर कब्जा दिलवा दिया। जमीन में उस समय धान बोया हुआ था। इसी खेवट में रमेश जांगड़ा के अलावा उसके ताऊ राम सिंह, दुला राम, जगदीश व ओमप्रकाश का भी हिस्सा है। मगर उक्त लोग नहीं चाहते कि पीड़िता अथवा उसका पति उनकी जमीन से अपना हिस्सा लें। पीड़िता ने बताया कि जमीन के पूर्व मालिक रमेश जांगड़ा ने भी उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया है कि वे प्रार्थी के हिस्से की जगह खाली कर दें लेकिन उक्त लोग अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। पीड़िता का कहना है कि वे आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर बीट इंचार्ज ने मौके पर जाकर जांच की गई तो पाया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला न्यायालय में विचाराधीन है और राम सिंह पक्ष की तरफ से खेवट नंबर 443 पर सटे लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed