फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   With thunder-glow came rain, hail also fell

गरज-चमक के साथ आई बारिश, ओले भी पड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
With thunder-glow came rain, hail also fell
फतेहाबाद के भूना के गांव नाढोडी में ओलावृष्टि का दृश्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/भूना। पिछले लंबे समय से भयंकर गर्मी से जूझ रहे जिलावासियों को शनिवार दोपहर बाद राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में तेज आंधी, गरज और चमक के साथ बारिश हुई, वहीं कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। फतेहाबाद शहर में करीब आधे घंटे तक तेज आंधी चलती रहीं और उसके बाद देर शाम तक 2 एमएम बारिश हुई। वहीं जहां भूना क्षेत्र के गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, वहीं रतिया और टोहाना में आंधी के साथ हल्की बारिश आई। फतेहाबाद में बारिश व ओलावृष्टि के बाद तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट देखी गई। आंधी ने पहले जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया, मगर बाद में ठंडी हवा ने मौसम खुशनुमा बना दिया।
जिले में शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंच गया था, वहीं शनिवार को तापमान आठ डिग्री की गिरावट के साथ 39 डिग्री पहुंच गया। 14.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और दोपहर बाद जिले में बारिश हुई। रतिया क्षेत्र में शनिवार देर शाम को जहां जमकर बदरा बरसे, वहीं क्षेत्र के गांव लाली, खैरपुर, सहनाल, सुखलमपुर, मुंशीवाला में हल्की ओलावृष्टि हुई है। वहीं बारिश से शहर में जगह-जगह ेजलभराव हो गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, भयंकर गर्मी में जल रही किसानों की नरमा की फसल को भी इस बारिश से संजीवनी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश आने की संभावना है। दरअसल, मार्च महीने में शुरू हुई भयंकर गर्मी ने इस बार जिलावासियों को जमकर तपाया। मार्च में ही अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच गया था। पूरे अप्रैल माह में भी गर्मी लगातार अपना रंग दिखाती रही और मई माह में तो फतेहाबाद जिले का तापमान लगातार बढ़ता रहा।
विज्ञापन

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक मदन खिचड़ ने बताया कि रविवार को जहां धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं, वहीं सोमवार व मंगलवार को तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। जिससे नरमा की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में पड़े ओले
भूना क्षेत्र के गांव जांडली कलां, जांडली खुर्द, हसंगा, नाढ़ोड़ी, घोटड़ू, धौलू के अलावा फतेहाबाद के नजदीकी गांव बड़ोपल में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। जांडली क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा गांव एमपी रोही व आसपास के गांवों में भी बारिश के साथ ओले आए। टोहाना व रतिया में भी धूलभरी आंधी के बाद हलकी बारिश हुई है।
धूलभरी आंधी से फतेहाबाद शहर करा एक्यूआई दर 202 पर पहुंचा
फतेहाबाद शहर में दोपहर बाद भयंकर धूलभरी आंधी चलने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। धूल के कारण सड़क पर चलने वाले पैदल व दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धूलभरी आंधी के कारण फतेहाबाद शहर का एक्यूआई दर भी बढ़कर 202 पर पहुंच गया। सड़कों पर लोग आंधी से बचने के लिए मुंह ढंककर जाते दिखाई दिए। करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक आंधी चलती रही, उसके बाद दो एमएम बारिश शुरू हुई।

नरमा की फसल को मिला जीवनदान
पिछले लंबे समय से पड़ रही बारिश के कारण किसानों की नरमा की फसल जलने लगी थी। जिले में इस समय 1 लाख एकड़ पर नरमे की बिजाई हो चुकी है, लेकिन भयंकर गर्मी के कारण अधिकांश एरिया में नरमा की फसल जल गई और किसानों को दोबारा बिजाई करनी पड़ रही है। शनिवार को हुई बारिश से नरमे की फसल को जीवनदान मिलेगा। किसान रामसिंह व हरिओम ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से नरमे की फसल को फायदा होगा।
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 45 29
बुधवार 44.4 28
वीरवार 45 30
शुक्रवार 47 30
शनिवार 38 25
रतिया में कई गांवों में हुई ओलावृष्टि
फोटो 22 व 22 ए

गांव बड़ोपल में बारिश में भीगता एक बच्चा।

गांव बड़ोपल में बारिश में भीगता एक बच्चा।- फोटो : Fatehabad

रतिया में बरसात से बारिश से हुआ जलभराव।

रतिया में बरसात से बारिश से हुआ जलभराव।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed