{"_id":"6a5d05294681f124cd0a1432","slug":"wins-for-bhateja-jeeva-and-balaji-tigers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-157646-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भटेजा, जीवा व बालाजी टाइगर्स की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भटेजा, जीवा व बालाजी टाइगर्स की जीत
Sun, 19 Jul 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
फ्रेंड्स प्रीमियर लीग में खेलते हुए खिलाड़ी:संवाद
रतिया। सरकारी स्कूल के मैदान में चल रही फ्रेंड्स टी-10 प्रीमियर लीग में रविवार को भटेजा आर्मी, जीवा एंड युवी टाइगर्स और बालाजी टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन खेल दिखाया।
पहले मुकाबले में भटेजा आर्मी ने चौहान सुपर स्ट्राइकर्स को 43 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भटेजा आर्मी ने निर्धारित 10 ओवरों में 139 रन बनाए। टीम की ओर से चंदन ने 44 रन, पींदी खोखर ने 25 रन, हिमांशु ने 20 रन बनाए जबकि अंतिम ओवर में आर्यन मुटरेजा ने तेजतर्रार 20 रन जोड़कर स्कोर को मजबूत बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौहान सुपर स्ट्राइकर्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की और चार ओवर में 51 रन बना लिए थे लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। पूरी टीम 96 रन ही बना सकी और भटेजा आर्मी ने 43 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में समीर को मैन ऑफ द मैच, चंदन को बेस्ट बैट्समैन और विपिन चावला को बेस्ट कैचर चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में जीवा एंड युवी टाइगर्स ने कविता चैंपियंस को सात विकेट से मात दी। कविता चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 114 रन बनाए। जवाब में जीवा एंड युवी टाइगर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
प्रतियोगिता का संचालन अमन अरोड़ा ने किया। प्रबंधन समिति के सदस्य एडवोकेट पंकज गर्ग, अतुल गोयल, दीपक गर्ग, आर्यन और सहज मोंगा ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दर्शन गिल, एडवोकेट रवि मलिक, राजीव चौधरी बंटी, पुलकित चौधरी, लवली गर्ग, कम्मू अहरवां, नीति गर्ग आदि मौजूद रहे।