{"_id":"60b522568ebc3e7fcc23bfdf","slug":"wine-smugling-two-arreset-in-fathabad-fatehabad-news-rtk610931945","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी से बीकानेर कंटेनर से भेजी जा रही 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी से बीकानेर कंटेनर से भेजी जा रही 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने गांव खाराखेड़ी के पास नाकेबंदी के दौरान एक कंटेनर से 500 पेटी (6000 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान भंवर लाल व अमरा राम निवासी करवाड़ा जिला जालौर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।
गुजरात नंबर के कंटेनर में अंग्रेजी शराब रेवाड़ी से बीकानेर आरोपी तस्कर लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जालौर के रमेश के कहने पर आरोपी तस्कर ये शराब लेकर जा रहे थे। पकड़ी गई शराब चार अलग-अलग कंपनियों की है। मामले के मुताबिक डीएसपी अजायब ने बताया कि एंटी नारकोटिक्सपुलिस के एएसआई सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम नेशनल हाइवे पर गश्त के दौरान गांव खाराखेड़ी बस अड्डे के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक कंटेनर (बंद बाडी) गाड़ी भारी मात्रा में शराब लेकर यहां से जाने वाली है। इस पर पुलिस ने हिसार की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रूकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने गाड़ी को रोक लिया। इस पर पुलिस ने जब कंटेनर की जांच की तो पाया कि उसमें अंग्रेजी शराब की 500 पेटियां भरी हुई थी। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
शराब की जांच में जुटा आबकारी विभाग
पुलिस के मुताबिक बरामद हुई शराब अलग-अलग ब्रांड की है। शराब की बोतलों पर जो मार्का है वह सही है या नहीं इसको लेकर आबकारी विभाग जांच कर रहा है।
एंटी नारकोटिक्स की टीम ने गांव खाराखेड़ी के पास कंटेनर से 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से दो युवकों को पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया है कि राजस्थान के जालौर निवासी रमेश ने ये शराब मंगवाई थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
- अजायब सिंह, डीएसपी