{"_id":"69a9bef26f75eb994d07f598","slug":"wife-sits-on-protest-outside-in-laws-house-after-learning-about-husbands-second-marriage-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149652-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पति की दूसरी शादी की सूचना पर ससुराल के बाहर धरने पर बैठी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पति की दूसरी शादी की सूचना पर ससुराल के बाहर धरने पर बैठी पत्नी
Thu, 05 Mar 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
रात को घर के बाहर बैठी शालू । स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात को विवाहिता अपने 7 वर्षीय बेटे और भाई के साथ ससुराल पहुंच गई और पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और दहेज न लाने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि उसे सूचना मिली थी कि पति दूसरी शादी करने जा रहा है। जब वह अपना घर बचाने के लिए ससुराल गई, तो उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि, तब भी घर का गेट नहीं खोला गया। पुलिस का कहना है कि उनके आने के बाद कोई मारपीट नहीं हुई, जो भी घटना हुई होगी वह पहले की है।
वीरवार सुबह मायके पक्ष के अन्य लोग विवाहिता के ससुराल पहुंच गए और घर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना सदर पुलिस के पास पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि हमने मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बातचीत की है। मामला पारिवारिक है और कोर्ट में भी चल रहा है। शांति बनाए रखने के लिए गांव के मौजिज लोगों और दोनों पक्षों के 5-5 सदस्यों को थाने में बुलाया गया है ताकि मामले को सुलझाया जा सके। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की सदर थाने में पंचायत चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन
पुलिस के अनुसार, सिरसा जिले के एक गांव निवासी युवती का विवाह 2018 में रमनदीप से हुआ था। शादी के बाद से दोनों के एक बेटा है। पिछले पांच वर्षों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के वक्त गाड़ी दी गई थी लेकिन बाद में क्रेटा गाड़ी की मांग की गई। उनकी तरफ से इसे भी पूरा किया गया बावजूद इसके बहन को प्रताड़ित किया जा रहा है। दूसरी ओर महिला के पति ने दूसरी शादी करने के आरोप को नकारते हुए कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट के आदेशानुसार वह खर्चा भी दे रहा है।