फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wife murdered by being struck on the throat with a sharp-edged weapon

Fatehabad News: धारदार हथियार से गले पर वार कर पत्नी की हत्या

Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered by being struck on the throat with a sharp-edged weapon
मृतका का फाईल फोटो।
टोहाना (फतेहाबाद)। गांव हिम्मतपुरा की चंदा सिंह ढाणी में बुधवार रात करीब ढाई बजे एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात का खुलासा तब हुआ जब सुबह घर से निकलते बारिश के पानी का रंग लाल देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्राथमिकी दर्ज कर ली है लेकिन वीरवार रात तक उसका सुराग नहीं लगा। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे हिम्मतपुरा गांव के सरपंच ने सूचना दी कि चंदा सिंह की ढाणी में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बलविंदर कौर (52) का लहूलुहान शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन

मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। भूपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन बलविंदर कौर और जीजा निर्मल सिंह अकेले ही घर में रहे रहे थे। निर्मल सिंह ने आरोप लगाया कि गले पर कस्सी से वार कर बहन की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के गले पर धारदार हथियार से चोट मारी गई है। अभी यह नहीं कह सकते कि हथियार कस्सी है या कोई अन्य। उन्होंने बताया कि वारदात का खुलासा होने पर पड़ोसन ने शोर आसपास के लोगों को बुलाया और सरपंच को सूचित किया।
----------
मां को सरप्राइज देने इंग्लैंड से लौटा बेटा...मिली मौत की खबर
बलविंद्रकौर के एक बेटा-बेटी है। बेटा मनप्रीत चार साल से इंग्लैंड में रहता है। बेटी पंजाब में शादीशुदा है। निर्मल सिंह की गांव में चार एकड़ जमीन है जिसे ठेके पर देता था। मनप्रीत वीरवार को ही इंग्लैंड से भारत पहुंचा। वह तड़के 4 बजे हांसी के गांव रतेरा में रह रहे अपने मामा के पास चला गया। उसे शुक्रवार को इंग्लैंड में रह रही मामा की बेटी के साथ देश लौटना था लेकिन मां को सरप्राइज देने के लिए एक दिन पहले ही आ गया। रतेरा से मामा के साथ ही उसे अपने घर जाना था। मामा के घर आए फोन से उसे पता चला कि मां अब दुनिया में नहीं रही। मनप्रीत अभी कुंवारा है। उसकी शादी के लिए बलविंदर कौर ने अखंड पाठ रखना था।

--------
महिला की हत्या मामले में पति पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वारदात क्यों अंजाम दी गई यह आरोपी के पकड़े जाने पर ही पता चल सकेगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
- विनोद कुमार , पुलिस प्रवक्ता

मृतका का फाईल फोटो।

मृतका का फाईल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed