{"_id":"655f92844138b6c5e902f376","slug":"who-considers-the-district-as-tb-controlled-survey-will-be-conducted-regarding-bcg-vaccine-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-8767-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डब्ल्यूएचओ ने जिले को माना टीबी नियंत्रित, बीसीजी टीके को लेकर होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डब्ल्यूएचओ ने जिले को माना टीबी नियंत्रित, बीसीजी टीके को लेकर होगा सर्वे
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में सर्वे को लेकर डॉक्टरों की बैठक लेते हुए अधिकारी
फतेहाबाद। बीसीजी टीका व्यस्क और टीबी मरीजों व उसके संपर्क में आने वाले लोगों को भी लगाने की तैयारी है। बीसीजी टीके को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग सर्वे शुरू करने जा रहा है। ये सर्वे स्वास्थ्यकर्मी दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक पूरा होगा और इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। रिपोर्ट के आधार पर बीसीजी टीका लगाने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल प्रथम चरण में प्रदेश के 11 जिलों में बीसीजी टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और डब्ल्यूएचओ ने प्रदेश के 11 जिलों को टीबी कंट्रोल जिला माना है। जिसमें फतेहाबाद जिला भी शामिल है।
बीसीजी टीके को लेकर होने वाले सर्वे के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप, डब्ल्यूएचओ सलाहकार डॉ. सुमित ने जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों की बैठक लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर सर्वे करवाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे चुके हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीसीजी का टीका बच्चे को जन्म के समय लगाया जा रहा है।
टीबी मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की भी तैयार होगी रिपोर्ट
सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बिंदु तय किए है। जिसके मुताबिक स्वास्थ्यकर्मी फील्ड में जाकर 60 साल से ज्यादा उम्र, पांच साल में जिसे टीबी हुई है, टीबी मरीज के जो संपर्क में आया है। धूम्रपान करने वाले और जो डायबिटीज का मरीज है उसकी रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में ये मिल चुके हैं टीबी मरीज
क्षेत्र मरीज मिले
फतेहाबाद 640
भट्टू 374
भूना 366
रतिया 410
टोहाना 732
ये हैं टीबी बीमारी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
- रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
- बुखार आना, संक्रमण बढऩे के साथ बढ़ना
- थकावट होना
- वजन कम होना
- सांस लेने में दिक्कत होना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फतेहाबाद जिले को कंट्रोल जिला माना गया है यहां पर फिलहाल बीसीजी का टीका नहीं लगेगा। यहां पर फिलहाल सर्वे होगा। अभी फिलहाल सर्वे होगा। सर्वे के बाद फैसला लिया जाएगा। आशा वर्कर, एएनएम द्वारा सर्वे किया जाएगा।
-डॉ. कुलदीप चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी