{"_id":"5f2ee4118ebc3e4ae2047668","slug":"weapons-came-from-chautala-village-fatehabad-news-rtk567921696","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला गांव से आया था हथियार और राजस्थान के चितौडग़ढ़ से हुई थी नशे की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौटाला गांव से आया था हथियार और राजस्थान के चितौडग़ढ़ से हुई थी नशे की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा रोड पर किराए की कोठी से पकड़े गए नशा तस्कर राजस्थान के चितौड़गढ से चूरापोस्त लेकर आते थे। मुख्य तस्करों को पकड़ने के लिए शहर पुलिस ने रिमांड पर लिए आरोपी वीरेंद्र और विनोद को लेकर चितौड़गढ़ पहुंची लेकिन यहां से मुख्य तस्कर पहले ही फरार हो चुके थे। मुख्य तस्करों पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
वहीं तस्करों से बरामद किया हथियार व कारतूस चौटाला गांव से सप्लाई हुआ था। जानकारी अनुसार तस्करों के तार पिछले दिनों चौटाला गांव में हुए डबल मर्डर से जुड़े हुए हैं। गैंग के सदस्यों ने ही हथियार उपलब्ध करवाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था, रविवार को पुलिस दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
ये था मामला : सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा रोड पर होटल के पीछे रेड कर चार लोगों को पकड़ा था। मौके से पुलिस नें गाड़ी और कैटर बरामद किया था। इसके अलावा यहां से एक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, 31 किलो चूरापोस्त व 1200 ग्राम गांजा बरामद किया था। चार आरोपियों से दो आरोपी भोड़िया बिश्रोइयान निवासी विनोद तथा तलवंडी बादशाहपुर निवासी वीरेंद्र को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
मामले में आरोपी नशा तस्कर चितौड़गढ़ से नशा लाते थे। मुख्य तस्कर फरार हो गए हैं। आरोपी विनोद गांव चौटाला से पिस्तौल लाया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
- महेंद्र सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी।