फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Waterlogging on roads due to rain in Fatehabad of Haryana

Haryana: फतेहाबाद में बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव, भादौ की पहली बारिश से गर्मी से मिली राहत

Sun, 14 Aug 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 11:31 PM IST
सार

बारिश से जहां लोगों को भयंकर उमस व गर्मी से राहत मिली, वहीं पूरे शहर में जलभराव हो गया। शहर का जवाहर चौक और धर्मशाला रोड एक बार फिर जलभराव से घिरा दिखा।

विज्ञापन
Waterlogging on roads due to rain in Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन माह की पहली तारीख के बाद अब इंद्रदेव फतेहाबाद शहर पर भाद्रपद की चतुर्थी पर भी मेहरबान रहे। रविवार रात को एक बार फिर मौसम ने मिजाज बदला और शहर व आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। रात करीब सवा आठ बजे आरम्भ हुई बारिश देर रात साढ़े 10 बजे तक चलती रही।

विज्ञापन

 

बारिश की निरंतरता रही। कभी तेज बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। इस बारिश से जहां लोगों को भयंकर उमस व गर्मी से राहत मिली, वहीं पूरे शहर में जलभराव हो गया। शहर का जवाहर चौक और धर्मशाला रोड एक बार फिर जलभराव से घिरा दिखा। निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इस कारण वाहनचालकों से लेकर पैदल जाने वालों तक को बड़ी परेशानी हुई।

विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर भी जलभराव हो गया। हालांकि, मुख्य मंच पर शेड बना हुआ है, लेकिन जिस खुले मैदान में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देनी है, वहां काफी पानी भर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दीपक कुमार का कहना है कि बारिश आने के साथ ही उनका पूरा सिस्टम सतर्क हो गया है। टीमें जलभराव खत्म करने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed