फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Waterlogging in Ratia increased the problems of people

Fatehabad News: रतिया में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 24 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Ratia increased the problems of people
रतिया शहर में अनेक मार्गोंं पर हुआ जलभराव:संवाद
रतिया। क्षेत्र में रविवार दोपहर को हुई बारिश के कारण जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा मेन बाजार, टोहाना रोड, भगत सिंह चौक, बुढ़लाड़ा रोड, फतेहाबाद रोड सहित अनेक जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगोंं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


धर्मपाल, कुलदीप, अजय, विनोद, महेंद्र, दीपक, देसराज आदि ने बताया कि कई दिनों के बाद रविवार दोपहर को काफी समय तक बरसात होती रही। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन पानी जगह-जगह जमा होने से लोगों को काफी दिक्कतेंं उठानी पड़ीं। कई निचले क्षेत्रोंं में तो बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुस गया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख भगत सिंह चौक में जलभराव होने से लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों का कहना है कि भगत सिंह चौक से कई रास्ते निकलने के साथ मेन बाजार की ओर भी रास्ता जाता है लेकिन चौक में जलभराव होने से लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी शहर में बारिश के पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed