फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water everywhere, no sign of help

Fatehabad News: पानी ही पानी, मदद का नहीं नामो-निशां

Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water everywhere, no sign of help
गांव भीमेवाला में जलभराव से खराब हुई नरमे की फसल। संवाद
समैन। टोहाना खंड के गांव भीमेवाला व चितैन में बारिश के पानी से हुए जलभराव से धान, नरमा व बाजरे की 800 एकड़ से अधिक की फसल बर्बाद हो गई। जलभराव से जिन किसानों की फसलें खराब हो चुकी है, वह गेहूं की फसल की बिजाई के लिए खेतों में से पानी निकासी के प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

गांव भीमेवाला में किसानों को सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जबकि गांव चितैन में किसानों को प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। किसान अपने स्तर पर ही खेतों में से पानी की निकासी के प्रयास में जुटे हैं। गांव भीमेवाला के किसान बलवान सिंह, रामफल, अमित, मियां सिंह, महा सिंह, वेदप्रकाश, संदीप सोनू, शमशेर सिंह, रामकुमार, राजेंद्र ने बताया कि बारिश के कारण हुआ जलभराव से धान, नरमा व बाजरे की करीब 400 एकड़ फसल पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं गांव चितैन के किसान बलजीत सिंह, सोनू, सुरेंद्र, फूल सिंह, बसाउ राम, रमेश का कहना है कि 400 एकड़ फसल खराब हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेतों में अभी तक करीब 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। इस पानी को निकालने के लिए वह अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही गांवों में नरमा व बाजरे की फसलों का रकबा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सेम से कम नहीं हो रहा है जलभराव

गांव भीमेवाला में सेम की समस्या होने के कारण खेतों में जमा पानी कम नहीं हुआ है। फिलहाल खेतों में अभी भी 3 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है। जलभराव से नरमा की फसल सूख चुकी है। सिंचाई विभाग के अधिकारी पानी निकालने के प्रयास में लगे हैं।

----

गेहूं बिजाई की सताने लगी चिंता

गांव भीमेवाला व चितैन में बारिश के जलभराव से फसलें खराब होने के बाद किसानों को अब अगली फसल की बिजाई की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि उनकी यह फसल तो पूरी तरह से खराब हो चुकी है। ऐसे में रबी सीजन में गेहूं की फसल की बिजाई के लिए खेतों में से पानी निकालने की जुगत में जुटे हैं।


----
भीमेवाला के खेतों में से पानी की निकासी के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन से पानी निकालने का काम शुरू हो चुका है। इस पानी को गांव गाजूवाला के पास भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच में डाला जा रहा है। पानी की निकासी के लिए वर्टिकल टर्बाइन (वीटी पंप) मंगवाया गया है। इस पंप की क्षमता पांच क्यूसिक प्रति सेकेंड है। सिंचाई विभाग की तरफ से 20 से अधिक कर्मचारी इस पंप को चालू करने के प्रयास में जुटे हैं।

-राजीव, जेई सिंचाई विभाग, टोहाना।

गांव भीमेवाला में जलभराव से खराब हुई नरमे की फसल। संवाद

गांव भीमेवाला में जलभराव से खराब हुई नरमे की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed