{"_id":"68b72d8f0e2217439a0c86ac","slug":"water-entered-the-cremation-ground-causing-trouble-for-the-last-rites-fatehabad-news-c-21-1-hsr1007-701679-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्मशान घाट में घुसा पानी, अंतिम संस्कार में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्मशान घाट में घुसा पानी, अंतिम संस्कार में परेशानी
विज्ञापन
ब्राह्मणवाला गांव के श्मशान घाट में भरा पानी।
विज्ञापन
रतिया। बरेटा ड्रेन के ओवरफ्लो होने से रोझांवाली और ब्राह्मणवाला गांव के करीब 500 एकड़ खेतों में जलभराव हो गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ब्राह्मणवाला गांव के श्मशान घाट तक पानी घुस गया।
इसी बीच गांव के एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, लेकिन श्मशान घाट में पानी भरे होने के कारण अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह ने बताया कि सोमवार रात युवक की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को पंचायत और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर और पंप की सहायता से शमशान घाट से पानी निकालकर उसे नजदीकी खेतों में डाला गया। इसके बाद ही अंतिम संस्कार संभव हो पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से ड्रेन की सफाई और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानियां से छूटकारा मिल सके।
विज्ञापन