फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ward number 24 candidate Rajkumar won by just one vote

सिर्फ एक वोट से जीते थे वार्ड नंबर 24 के उम्मीदवार राजकुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ward number 24 candidate Rajkumar won by just one vote
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ माहौल भी गरमाता जा रहा है। नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ-साथ उम्मीदवारों को मतदाता सूची भी थमायी जा रही है। उम्मीदवारों ने मतदाता सूची को लेकर माथापच्ची भी शुरू कर दी है और संपर्क जुटाने शुरू भी कर दिए हैं, करें भी क्यों न। एक-एक वोट की कीमत है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में हुए चुनाव में वार्ड नंबर 24 से तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे थे और मुकाबला आखिरी तक दिलचस्प रहा था। 79.8 फीसदी मतदान हुआ था और मात्र एक वोट से जीतकर राजकुमार सैनी पार्षद बने थे। मैदान में उतरे बंत सिंह को 369 वोट, राजकुमार सैनी को 370 वोट और हरभजन लाल को 326 वोट मिले थे। हालात ये हो गए थे कि यहां पर मतगणना दोबारा करवानी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि तीन से चार बार मतगणना हुई थी। इसके बाद मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था।
विज्ञापन

इन उम्मीदवारों को मिला था मात्र एक-एक वोट
वार्ड नंबर 20 से पांच उम्मीदवार मैदान में थे। यहां खड़े हुए उम्मीदवार पुनीत को मात्र एक ही वोट मिला था। सामने खड़े हुए उम्मीदवार संजय को चार वोट मिले थे। वार्ड नंबर 9 भी एक उम्मीदवार ऐसा था जिसे एक ही वोट मिला। उम्मीदवार प्रिंस मोहन को एक ही वोट मिला था। हालांकि यहां मुकाबला मोहनलाल नारंग और ज्योति के बीच था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप फतेहाबाद के 27 वार्डों में मतदाता
महिला मतदाता : 27994
पुरुष मतदाता : 30806
60 बूथों पर होगा चुनाव
नप फतेहाबाद में मतदान को लेकर 60 केंद्र बनाए गए हैं। फतेहाबाद में 60 बूथों पर चुनाव होगा। कई वार्डों में दो से तीन तक ही उम्मीदवार रह सकते हैं। फतेहाबाद में फिलहाल 30806 पुरुष मतदाता और 27994 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed