फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers protest against non-appointment of science teacher in village Chandad Kalan of Tohana

टोहाना: विज्ञान अध्यापक की नियुक्ति न होने से भड़के ग्रामीण, गांव चंदड़ कलां में स्कूल को जड़ा ताला

Thu, 25 Aug 2022 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 11:47 AM IST
सार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले गुरनाम सिंह ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की है, ताकि उन्हें डराकर उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बंदूक और दो कारतूस छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Villagers protest against non-appointment of science teacher in village Chandad Kalan of Tohana
प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना के गांव चंदड़ कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान अध्यापक की नियुक्ति न होने से गुस्साए विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने टोहाना-फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ को स्कूल परिसर में बंद कर मुख्य गेट को ताला जड़ दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मी से बचाव के लिए टेंट लगा दिया है। कूलर भी लगा दिए गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले गुरनाम सिंह ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की है, ताकि उन्हें डराकर उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बंदूक और दो कारतूस छोड़कर भाग गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होगा, वे अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। इस दौरान एसएमसी कमेटी सदस्य और ग्रामीण बंसीलाल ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन आरोपी गुरनाम ने आकर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। उसे गिरफ्तार किया जाए। अभी तक प्रशासन का अधिकारी नहीं आया है। सरकार द्वारा गांव के स्कूल को अपग्रेड करके बारहवीं तक कर दिया था जिसके चलते गांव के इस स्कूल में चंदड़कलां, चंदड़खुर्द व फतेहपुरी सहित अनेक गांव के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर तैनात विज्ञान के अध्यापक का तबादला गांव जमालपुर कर दिया गया था जिसके विरोध स्वरुप ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने 22 अगस्त को रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


जाम के दौरान पंहुचे एसडीएम अनिल दून ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधकर उनकी समस्या का हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक स्कूल मे विज्ञान शिक्षक नियुक्त नहीं हो पाया है जिसके चलते उन्होंने मजबूरन जाम लगाया है। उन्होने बताया कि जब तक यहां विज्ञान के अध्यापक की नियुक्ति नहीं हो जाती है या कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा वे रोड नहीं खोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल के मुख्य गेट को ताला लगा दिया गया है जिसके चलते स्टाफ स्कूल में बंद है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी होने से इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि इस गांव में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आसपास के अनेक गांव से विद्यार्थी आते हैं लेकिन विज्ञान अध्यापक के तबादले के बाद से करीब 400 विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हो रही है। जब तक सरकार उनकी समस्या का हल नहीं करेगी, वे रोड जाम को नहीं खोलेंगे चाहे उन्हें देर रात तक यहीं बैठना पड़े। इस बारे में स्कूल विद्यार्थियों ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा नजदीक आ रही है लेकिन सरकार की अध्यापक तबादला नीति विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed