{"_id":"68b8836cd1d4bbdff807377b","slug":"villagers-came-forward-to-help-flood-victims-in-punjab-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139687-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ग्रामीण
Wed, 03 Sep 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
कुलां। पंजाब में बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए गांव धारसूल के ग्रामीण आगे आए हैं। इसे लेकर बुधवार को धारसूल कलां और धारसूल खुर्द दोनों गांवों के ग्रामीणों की ओर से गांव के किसान विश्राम गृह में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्रामीणों ने पंजाब में बाढ़ पीड़ित लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब में बाढ़ आने से किसानों के खेतों में फसल डूब जाने से बर्बाद हो गईं हैं। ग्रामीणों की ओर से जितना संभव हुआ तो खेती के लिए खाद, बीज आदि भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि पीड़ित किसानों को कुछ राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने बैठक में निर्णय लिया कि गांव धारसूल कलां व धारसूल खुर्द दोनों गांवों में हर घर से प्रति एकड़ दो सौ रुपए नकद राशि व प्रत्येक परिवार से 50 किलोग्राम गेहूं एकत्र की जाएगी। इसे लेकर ग्रामीणों की ओर से गुरुवार सुबह से अभियान चलाया जाएगा। इसमें घर घर जाकर मदद राशि व गेहूं एकत्र कर, बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरत की हर सामग्री की जाएगी। दो दिनों में दोनों गांव से मदद राशि व अनाज एकत्र कर राहत सामग्री पंजाब भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर गांव धारसूल कलां के सरपंच सतगुरु सिंह, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह, जिला परिषद सदस्य अनूप सिंह, कृष्ण चंद, हरदीप मान, बलबीर मोगा, विजेन्द्र नन्ना, बलजीत नैन आदि उपस्थित रहे।