{"_id":"68b1ed87b188772cb00b762c","slug":"vijays-death-it-was-not-a-road-accident-it-was-a-planned-murder-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139412-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विजय की माैत... सड़क हादसा नहीं, साजिश रच की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विजय की माैत... सड़क हादसा नहीं, साजिश रच की थी हत्या
Fri, 29 Aug 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
भूना। पुलिस ने कथित सड़क हादसे की गुत्थी को सुलझाते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी दिनेश उर्फ गग्गू को गिरफ्तार किया है।
दिनेश ने वारदात से पहले रेकी की और हत्या को सड़क हादसा दिखाने में अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल दो अन्य आरोपी पारता और नाढोड़ी गांव के रहने वाले हैं, जिनकी तलाश मे पुलिस जुटी है।
डीएसपी रतिया नर सिंह ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को अमनदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 ने थाना भूना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, वह अपने दोस्तों को भूना बस स्टैंड छोड़ने गया था, तभी एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके दोस्त विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना लगा, लेकिन घटनास्थल की स्थिति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने पर शक गहराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी नर सिंह की अगुवाई और थाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की निगरानी में विशेष जांच टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज की जांच, मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने और गवाहों से पूछताछ करने के बाद स्पष्ट किया कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।
-- --
वारदात से शोकसभा तक शामिल रहा आरोपी
पुलिस ने बताया कि भट्टू निवासी दिनेश उर्फ गग्गू वारदात के बाद मृतक के अंतिम संस्कार और शोकसभा तक में मौजूद रहा, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। विजय के पिता महेंद्र सिंह वाल्मीकि ने बताया कि दिनेश दो दिन तक शोक प्रकट करने के बहाने उनके घर में भी रहा। महेंद्र सिंह ने कहा कि उनका बेटा विजय पढ़ाई में मेहनती और झगड़ों से दूर रहने वाला था, फिर भी उसे साजिशन मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने प्रशासन से अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।