{"_id":"66bbb0e88eef213d1702bab6","slug":"video-made-of-molesting-a-seventh-class-student-case-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-120871-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सातवीं कक्षा के छात्र से कुकर्म कर बनाया वीडियो, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad News: सातवीं कक्षा के छात्र से कुकर्म कर बनाया वीडियो, केस दर्ज
Wed, 14 Aug 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:52 AM IST
सार
आरोप है कि इस दौरान छात्र का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने छात्र के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 137 (2), 351 (2) (3) व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में रतिया रोड क्षेत्र में सोमवार शाम को एक मोटरसाइकिल सवार युवक सातवीं कक्षा के छात्र को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे कुकर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। इसमें मोटरसाइकिल सवार युवक छात्र को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि वह सातवीं कक्षा में पढ़ता है और सोमवार शाम को रतिया चुंगी क्षेत्र की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में उसे मोटरसाइकिल सवार एक युवक मिला, जिसे वह नहीं जानता। युवक ने उसे पास बुलाकर कहा कि वह पिंजरा लेने जा रहा है। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर सिरसा रोड की तरफ ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल सवार ने उससे गलत काम किया और उसका वीडियो बनाने लगा। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी ने मुंह दबाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गया। बाद में आरोपी उसे रतिया चुंगी क्षेत्र में छोड़ गया, जहां उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।
छात्र का करवाया जाएगा मेडिकल
छात्र के बयान पर केस दर्ज किया है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार छात्र को अपने साथ ले जाते हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित का मेडिकल करवाया जाएगा। - प्रहलाद राय, शहर थाना प्रभारी