फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicle unbridled, jammed everyday

वाहन बेलगाम, रोज लग रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vehicle unbridled, jammed everyday
फतेहाबाद की हंस मार्केट में शाम के समय लगा जाम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। त्यौहारी सीजन जोरों पर हैं। मगर शहर में बढ़ते ट्रैफिक पर कोई नियंत्रण नहीं है। शाम के समय बाजार में खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ जाम की झाम से फतेहाबाद वासी जूझ रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों थाना रोड, चार मरला कॉलोनी और हंस मार्केट में वाहनों के फंसने के कारण हर रोज जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना रोड पर मल्टीपर्पस पार्किंग भी है और वहां होमगार्ड भी तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक पर कंट्रोल नहीं है। पार्किंग के बावजूद गाड़ियां मुख्य बाजार में प्रवेश कर रही हैं और दुकानों के आगे खड़ी कर दी जाती हैं। इस वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। हंस मार्केट में दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों के अतिक्रमण के कारण शाम के समय पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। त्योहार पर जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस प्लान नहीं बनाया है।
विज्ञापन

थाना रोड
शहर का मुख्य बाजार थाना रोड पर ही है। यहां पर गारमेंटस, ज्वैलरी, बर्तन, श्रृंगार आदि की दुकानें हैं। सबसे ज्यादा जाम इसी रोड पर रहता है। सन्यास आश्रम रोड, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड के साथ ये जुड़ा हुआ है। शाम के समय बड़े वाहनों की एंट्री के चलते दोनों तरफ जाम लग जाता है। यहां पर सेंट्रल पार्किंग थी लेकिन दुकानदारों की मांग पर हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस मार्केट
शहर के बस स्टैंड के नजदीक हंस मार्केट है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अधिकतर लोग यहीं पर खरीदारी करते है। इसके अलावा सब्जी व फलों की रेहड़ियां भी यहीं लगती है। शाम के समय यहां पर ये हालात होते हैं कि पैदल चलने को भी रास्ता नहीं होता है। नप कई बार अतिक्रमण हटवा चुका है लेकिन स्थिति आज भी वैसे ही है।
चार मरला कॉलोनी
चार मरला कॉलोनी जिसे शहर का माल रोड भी कहा जाता है। यहां पर रेडिमेड गारमेंटस के शोरूम है। दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी होने के बाद यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। ये रोड आरपार है। जो कि थाना रोड के साथ-साथ हिसार-सिरसा रोड से भी जुड़ा हुआ है।
मल्टीपर्पस पार्किंग
शहर को जाम से बचाने के लिए नप ने थाना रोड पर मल्टीपर्पस पार्किंग बना रखी है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती की वजह से गाडिय़ां त्यौहारी सीजन में भी शहर में सीधा एंट्री कर रही है और ये गाड़ियां दुकानों के आगे खड़ी हो रही है। इस कारण से जाम की स्थिति बनती है। कहने को तो पार्किंग के बाहर होमगार्ड तैनात हैं लेकिन फिर भी ट्रैफिक पर कंट्रोल नहीं है।
वाहन दुकानों के आगे खड़े हो जाते हैं
शाम के समय बाजार में जाम लग जाता है। वाहन दुकानों के आगे खड़े हो जाते हैं, ये ही नहीं चालक गलत तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण से जाम लग जाता है। होमगार्ड को शाम के समय यातायात की स्थिति संभालनी चाहिए।

- भारत भूषण मोंगा, दुकानदार।
एक समय सीमा निर्धारित की जाए
पुलिस को त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाना चाहिए, इसको लेकर दुकानदार सहयोग करने को भी तैयार है। एक समय सीमा निर्धारित की जाए, जिस दौरान बड़े वाहनों की बाजार में एंट्री बंद की जाए।
- गुरदीप सिंह, दुकानदार।
कोट
त्यौहारी सीजन को देखते हुए दो शिफ्टों में 70 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे।
- रविश कुमार, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed