फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicle thieves busted, three youths arrested, including five stolen bikes, sent to judicial custody

वाहन चोरों का पर्दाफाश, चोरी की पांच बाइक्स सहित तीन युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजे गए

Sun, 27 Sep 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thieves busted, three youths arrested, including five stolen bikes, sent to judicial custody
फतेहाबाद पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश हुए चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चोरी की गई 5 बाइक्स भी बरामद की हैं। पकड़े गये तीनों आरोपियो की पहचान अजय निवासी ढ़ाणी गोपाल व नागपुर निवासी पवन व कर्मजीत उर्फ तोती के रुप में हुई है। तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसआई रामजीलाल ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस ने बस स्टैंड से पिछले दिनों चोरी हुए एक बाइक के मामले की जांच के दौरान अजय व पवन को सिरसा बाईपास भूना रोड से गिरफ्तार किया था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की बाइक को कर्मजीत उर्फ तोती को बेच दिया था। जिसके बाद एक विशेष टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए नागपुर निवासी कर्मजीत उर्फ तोती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तोती ने पूछताछ में बताया कि उसके पास चोरी के चार अन्य बाइक भी खड़े हैं जिसे पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर गांव नागपुर के खाली पड़े ईंट भटठे से बरामद कर लिया और पांचवी बाइक उसके घर से भी बरामद हो गया। आरोपी इन बाइकों को बेचने के फिराक में था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई प्रवीन कुमार ने अवैध शराब तस्करों पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को 72 बोतल शराब देसी सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर रतिया थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान खाई मोड गांव लधुवास मौजूद थी। उसी दौरान गांव खाई की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार जिन्होंने अपने बीच मे एक प्लास्टिक कट्टा रखा हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनो को काबू कर कट्टे की तलाशी ली तो उसने देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed