फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar over property ID

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हंगामा, लोगों व डीलरों ने नप में घुसकर एमई, जेई, चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पीटा

Mon, 12 Jul 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar over property ID
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी बनाने को लेकर डीलरों व कर्मचारियों में झगड़ा हो गया। हंगामा कर रहे डीलरों ने नप के एमई सुमित चोपड़ा की पिटाई कर दी। मारपीट होते देख बीच-बचाव करने आए जेई कौशल, कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु तथा चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित के साथ भी हाथापाई हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए। वहीं, हंगामे की सूचना के बाद कार्यालय में स्टाफ ने कामकाज बंद कर दिया। नगर परिषद के कर्मचारी व डीलर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ। इस बीच नप अधिकारियों और कर्मचारियों ने अस्पताल से कार्यालय तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। धरने के बाद अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने बताया कि सोमवार दोपहर को एमई सुमित चोपड़ा के कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पूर्व पार्षद सुभाष पपीया, राजेंद्र चौधरी काका, कृष्ण नैन समेत कुछ डीलर ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हमला करने वाले डीलर है। मौके का लाइव वीडियो भी सामने आ चुका है। घटनास्थल पर मैंने रोकने का भी प्रयास किया। हमलावरों से जब कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी नहीं बन रही है, जब उनसे फाइल के बारे में पूछा तो उन्होंने सुनवाई नहीं की और हंगामा करते रहे। आरोपी डीलर सुंदर नगर की कुछ विवादित जगह की प्रॉपर्टी आईडी जारी करवाना चाहते है जबकि ये फाइल सरकार के पास जानी चाहिए। लेकिन दबाव बनाकर प्रॉपर्टी आईडी जारी करवाना चाहते जो कि हो नहीं सकती है। घायल सुमित चोपड़ा का कहना है कि अवैध कॉलोनी काटी गई है दबाव बनाकर उसकी प्रॉपर्टी आईडी जारी करवाना चाहते है जो कि हम जारी नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में हंगामा कर रहे राजेंद्र चौधरी काका ने आरोप लगाया कि उनकी ग्रीन पार्क कोठी की 487 नंबर फाइल है जो कि 6 माह से यहां पड़ी है। अधिकारी और कर्मचारी पैसों की डिमांड कर रहे है। मामले की शिकायत सीएम को दी जाएगी। वहीं थाने में इक्ट्ठे हुए प्रॉपर्टी डीलरो व लोगों ने आरोप लगाए कि प्रॉपर्टी आईडी की फाइल एक-एक साल से कार्यालय में पड़ी है लेकिन रिश्वत की डिमांड की जा रही है लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को प्रॉपर्टी डीलर और शहर के मौजिज लोग इक्ट्ठे होकर उपायुक्त महावीर कौशिक के पास पहुंचे। उपायुक्त को दी शिकायत में लोगों ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के लिए नप कार्यालय में लोगों को तंग किया जा रहा है। बिना पैसे प्रॉपर्टी आईडी जारी नहीं की जा रही है। मामले की जांच करवाई जाए। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान धनश्याम आनंद, डीपी यादव, पंचनंद के प्रधान गुलशन रूखाया, पवन चुघ, किट्टू बजाज, तत्कालीन पार्षद राकेश गंभीर, पूर्ण चौधरी, लालकृष्ण मंत्री, हरीश आहुजा शामिल थे।
नगर परिषद कार्यालय में 20 दिन पहले जिला नगर आयुक्त डॉ.मुनीश नागपाल ने निरीक्षण किया था। इस दौरान 166 फाइलें लंबित मिली थी। डीएमसी ने एसडीएम कुलभूषण बंसल को जांच सौंपी थी। लेकिन आज तक जंाच पूरी नहीं हुई है।
नगरपरिषद के अधिकारी व कर्मचारी के साथ मारपीट व झगड़ा करने की घटना की नगरपालिका कर्मचारी संघ फतेहाबाद ने कड़े शब्दों में आलोचना की है। संघ ने घोषणा की है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं होती, तब तक शहर में सफाई कार्य और दफ्तर के सभी प्रकार के कार्य ठप्प रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज नगर परिषद में सुभाष पपीया, राजेन्द्र चौधरी काका, कृष्ण नैन ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौच व मारपीट की, जोकि किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघ के जिला सचिव सतबीर सहारण ने कहा कि सभी कर्मचारी सुबह धरने पर इकट्ठे होंगे और दोषियों पर कार्रवाई न होने तक ड्यूटी पर नहीं जाएंगे।

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हुए विवाद के बाद नप के खिलाफ सर्व समाज ने लघु सचिवालय में बैठक बुलाई है। बैठक में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर प्रभावित हुए लोगों को बुलाया गया है। इसके बाद सर्वसमाज के लोग उपायुक्त से मिलेंगे और शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed