फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unknown vehicle collision killed the young man

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision killed the young man
भूना। भूना से नाढोड़ी मार्ग पर बुधवार एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव जांडली खुर्द निवासी 30 वर्षीय अनिल पूनिया की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

गांव जांडली खुर्द निवासी अनिल कुमार के पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन है। इसमें नरमे की बिजाई की हुई थी। लगातार बारिश के कारण नरमे की फसल डूब कर खराब हो गई। इसलिए धान लगाने के उद्देश्य से बुधवार सुबह वह जांडली खुर्द से वाया नाढोड़ी होकर कुलां से धान की पौध लेने गया था। नाढोड़ी-भूना के बीच अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल घायल हो गया। इसके बाद आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल एंबुलेंस बुलाई। कुछ देर बाद ही एंबुलेंस से युवक को सीएचसी भूना लेकर पहुंचे। मगर स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चाय की दुकान से घर का चला रहा था गुजारा
अनाज मंडी भूना में अनिल कुमार टी- स्टाल चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अपने पीछे वह पत्नी के अलावा दो मासूम बच्चों को छोड़ गया, जिनकी उम्र नौ व सात वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक अनिल के छोटे भाई सुनील कुमार के बयान के अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ के दर्ज किया गया है।। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed