फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unclaimed animals will raise the issue

लावारिस पशुओं की समस्या के खिलाफ आगे आई शहर की महिला पार्षद, ठोस कार्रवाई की रखी मांग

Wed, 07 Oct 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed animals will raise the issue
फतेहाबाद शहर में सड़कों पर घूमते लावारिस पशु । - फोटो : Fatehabad
शहर में लावारिस पशुओं की लगातार बढ़ती संख्या से चिंतित नगर परिषद की महिला पार्षदों ने इस समस्या को औपचारिक रूप से नगर परिषद पटल पर रखने का फैसला किया। लावारिस सांड़ों की समस्या के खिलाफ अमर उजाला’ की मुहिम का स्वागत करते हुए चार महिला पार्षदों ने तय किया है कि वो इस बार नगर परिषद की बैठक में शहर में आवारा पशुओं की समस्या को बैठक के औपचारिक एजेंडे में शामिल करवाएंगी ताकि इस समस्या पर नगर परिषद की बैठक में व्यापक चर्चा हो और इस समस्या का कोई स्थायी समाधान की ओर नप प्रशासन आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

महिला पार्षद बोलीं- लावारिस पशुओं के चलते सड़क पर चलना मुश्किल
शहर के संयास आश्रम रोड एवं धर्मशाला रोड की महिला पार्षद किरण नारंग, डीएसपी रोड पार्षद अनीता कुक्कड़, अनाज मंडी, एसबीआई रोड की पार्षद नेहा मित्तल एवं एमसी कालोनी की पार्षद श्वेता बाघला टुटेजा का कहना है कि उनके इलाके में आवारा पशुओं की समस्या हद से ज्यादा बढ़ गई है। आए दिन आवारा पशुओं के चलते हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अब इस समस्या के स्थायी समाधान की ओर आगे बढना चाहिए। महिला पार्षदों ने कहा कि वो जल्द ही इस संदर्भ में इस समस्या पर चर्चा करने के लिए एक औपचारिक पत्र नप प्रशासन को लिखेंगी कि इसे अगली नप बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाए ।
विज्ञापन

इन्हीं महिला पार्षदों के क्षेत्र में हुए थे हादसे
इन चार महिला पार्षदों के वार्ड का एरिया इतना विस्तृत है कि इसमें पूरे शहर का काफी बड़ा हिस्सा कवर होता है। पार्षद अनीता कुक्कड़ के वार्ड में लाजपत नगर, डीएसपी रोड, गीता नर्सिंग होम, ताऊ देवीलाल मार्केट और पुराना बस स्टैंड का इलाका शामिल है। इसके अलावा पार्षद नेहा मित्तल के वार्ड में पूरी अनाज मंडी, एसबीआई रोड, बतरा कालोनी, गीता कालोनी शामिल हैं। गीता कालोनी के पास ही डेढ़ माह पहले हुए हादसे में दो नौजवानों ने जान गंवाई थी। पार्षद किरण नारंग के क्षेत्र में संयास आश्रम रोड, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, जंडी मोहल्ला शामिल है। इसी तरह श्वेता बाघला टुटेजा के कार्य क्षेत्र में पूरी एमसी कॉलोनी, जीटी रोड का कुछ हिस्सा, नहर कालोनी और सतीश कालोनी का कुछ हिस्सा शामिल है। पिछले दिनों इसी इलाके में दो सड़क हादसे आवारा पशुओं के चलते हुए जिसमें तीन लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed