फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two patients died in hospital and one at home, 128 new infected found

दो मरीजों की अस्पताल और एक की घर में मौत, 128 नए संक्रमित मिले

Wed, 14 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two patients died in hospital and one at home, 128 new infected found
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए। - फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी जिले में लगातार बढ़ रही है। संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मरीजों ने अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया तथा एक मरीज की घर पर आइसोलेशन के दौरान मौत हो गई। जिले में कुल मरीजों की मौत का आंकड़ा 139 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुगर पीड़ित टोहाना निवासी बुजुर्ग की अग्रोहा मेडिकल में मौत हुई है। फतेहाबाद के ढाणी ढाका निवासी व्यक्ति ने अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। मरीज टीबी, बीपी और लीवर की बीमारी से भी पीड़ित था। इसके अलावा गांव हिम्मतपुरा निवासी व्यक्ति की घर पर मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित था लेकिन कोई अन्य पुरानी बीमारी नहीं थी। वहीं जिले में बुधवार को 128 नए मरीज मिले हैं और 38 ठीक हुए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5996 तक पहुंच गया है। इसमें से 5123 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी 684 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात महिला पुलिसकर्मी, फतेहाबाद के सुभाष नगर निवासी व्यक्ति, गांव जल्लोपुर, हसंगा, मुस्साखेड़ा, धांगड़, खानमोहम्मद, नूरकी अहली, मानावाली निवासी युवक, गांव फूलां, ढिंगसरा, अयाल्की, कानीखेड़ी, जांडलीकलां निवासी युवती, गांव अयाल्की निवासी बुजुर्ग, फतेहाबाद के सूर्या इंकलेव निवासी मां-बेटी, अग्रवाल कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्य, फतेहाबाद के जवाहर चौक, आर्यनगर, बत्रा कॉलोनी निवासी युवक, नहर कॉलोनी में दो बुजुर्ग, फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी निवासी युवती, मेन बाजार निवासी युवक, हुडा सेक्टर तीन निवासी युवक और युवती, गांव रामसरा निवासी बुजुर्ग महिला, चंदोकलां निवासी मां-बेटा, रतिया वार्ड नंबर 5 निवासी मां-बेटी, रतिया के वार्ड नंबर दो निवासी बुजुर्ग महिला, गांव जमालपुर निवासी युवक, गांव जमालपुर निवासी युवक, टोहाना की नवदुर्गा कॉलोनी निवासी दंपती व बेटी, टोहाना कॉलेज के दो प्राध्यापक, टोहाना के मेडिकल इंकलेव निवासी मां-बेटी, टोहाना में ओबीसी और बैंक ऑफ बड़ोदा के दो कर्मचारी, एनपीसीएल गोरखपुर प्लांट के 12 कर्मचारी, गांव बड़ोपल, खजूरी जाटी, चिंदड़ और बीघड़ में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में अब तक मिल चुके केस
दिन मरीज मिले मौत
1 45 1
2 27 1
3 53 1
4 3 1
5 43 0
6 36 1
7 31 0
8 62 1
9 74 1
10 53 1
11 49 2
12 10 3
13 240 0
14 128 3
अब नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं भी लगाएंगी टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के लिए नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को ट्रेनिंग दी है। ये छात्राएं स्वास्थ्य विभाग के सेशन साइट पर पात्रों को टीका लगाएंगी। बुधवार को जिले में 138 सेशन लगाए गए। यहां पर 3714 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 1086 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली और 559 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल के 1745 लोगों ने पहली और 265 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में 2863 लोगों को वैक्सीन की पहली और 851 को दूसरी डोज लगाई गई।

कोट
कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। अगर कोई भी लक्षण दिखता है तो सैंपल जरूर दें। इससे वायरस को समय रहते फैलने से रोका जा सकता है। बाहर अगर जा रहे है तो मास्क जरूर लगाएं। खुद की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे भी सुरक्षित रह सकते है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed