फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two elderly women die from Corona, 49 infected

कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 49 संक्रमित मिले

Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two elderly women die from Corona, 49 infected
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मौत के आंकड़े में भी तेजी आई है और लगातार चौथे दिन भी मौत का सिलसिला जारी रहा। रविवार को फतेहाबाद की 80 वर्षीय और टोहाना की 65 साल की संक्रमित महिला की मौत हो गई। वहीं 49 लोग संक्रमित पाए गए हैं, तथा 63 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में चार छात्र और तीन शिक्षकों समेत 49 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई है। बता दें कि टोहाना के सपरा मोहल्ला निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय महिला हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल थी। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं फतेहाबाद निवासी 80 वर्षीय महिला निजी अस्पताल में दाखिल थी। महिला को दो दिन पहले दाखिल किया गया था और वेंटिलेटर पर थी। महिला शुगर पीड़ित भी थी, जिसकी रविवार दोपहर को मौत हो गई। अप्रैल के इन 11 दिनों में 9 मौतें हो चुकी है। जिले में मौत का कुल आंकड़ा 133 तक पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि जिले में 63 मरीज रविवार को ठीक हुए हैं। कुल 5568 मरीजों में से 5040 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 395 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

रविवार को यह मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भूना की ढाणी गोपाल निवासी युवक, फतेहाबाद की भाटिया कॉलोनी निवासी युवक, गांव भरपूर निवासी युवक, गांव सिरढ़ान निवासी युवती, हुडा सेक्टर तीन निवासी युवक, शिव नगर निवासी युवक, गांव बनावाली निवासी महिला, भाटिया कॉलोनी निवासी युवक, फतेहाबाद के निजी स्कूल की दो शिक्षिकाएं व एक शिक्षक, भूना के मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग, गांव डूल्ट निवासी युवक, गांव नाढोड़ी निवासी बुजुर्ग, भूना वार्ड नंबर दो निवासी युवती, टोहाना के गुप्ता कॉलोनी निवासी युवती, आदर्श कॉलोनी निवासी महिला, टोहाना की गुप्ता कॉलोनी और बाईपास निवासी दो बुजुर्ग, गांव कन्हड़ी निवासी युवक, टोहाना के किला मौहल्ला निवासी एक ही परिवार के चार लोग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजूवाला की चार छात्राएं, गांव चबलामोरी निवासी दंपती, गांव खाराखेड़ी निवासी युवती, गांव जांडवाला निवासी युवती, जाखलमंडी निवासी 78 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल मिले संक्रमित, मौत
वर्ष संक्रमित मिले मरीज मौत
2020 4664 116
इस साल मिले कोरोना संक्रमित मरीज
माह मरीज मिले मौत
जनवरी 53 2
फरवरी 22 1
मार्च 360 4
अप्रैल 476 10 (अब तक)
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ज्यादा सावधानी की जरूरत है। अगर कोरोना का कोई भी लक्षण लगता है तो जांच जरूर करवाएं। इस तरह से हम कोरोना संक्रमण को फैलने से रोक सकते है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed