फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused including heroin supplier arrested

हेरोइन के सप्लायर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two accused including heroin supplier arrested
फतेहाबाद। शहर की गुरुनानकपुरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में कार सवार एक युवक और युवक को हेरोइन सप्लाई करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रानियां के जीवन नगर निवासी अमृतपाल सिंह विर्क के तौर पर हुई है। थाना शहर फतेहाबाद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो कार सवार युवक ने गाड़ी को वापस मोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार को रुकवा लिया और कार सवार युवक अमृतपाल विर्क से पूछताछ की। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो 4.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच करते हुए अमृतपाल को हेरोइन के सप्लाई करने वाले आरोपी गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी हरजीत को रतिया चुंगी से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed