फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tuition academy and play school running illegally, notice issued

Fatehabad News: अवैध रूप से चल रहे ट्यूशन एकेडमी व प्ले स्कूल, नोटिस

Mon, 11 May 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tuition academy and play school running illegally, notice issued
भूना। बीईओ निर्मला सिहाग के नेतृत्व में ट्यूशन एकेडमी में दस्तावेजों की जांच करते हुएस्त्रोत
भूना। शिक्षा विभाग ने सोमवार को अवैध रूप से संचालित ट्यूशन एकेडमी और प्ले स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की। खंड शिक्षा अधिकारी निर्मला सिहाग के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ट्यूशन सेंटर और प्ले स्कूलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी मिलने पर दो संस्थानों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


बीईओ निर्मला सिहाग ने बताया कि शिक्षा विभाग को लंबे समय से कुछ ट्यूशन एकेडमी और प्ले स्कूलों के बिना अनुमति व नियमों के विपरीत संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत सोमवार को अभियान चलाकर विभिन्न संस्थानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ ट्यूशन एकेडमी में बच्चे मौजूद नहीं मिले लेकिन मौके पर विद्यार्थियों के बुक बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री रखी हुई थी।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट हुआ कि वहां नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। विभागीय रिकॉर्ड और अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जांच में भी अनियमितताएं सामने आईं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग के नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दो ट्यूशन एकेडमी को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में जांडलीकलां के प्रिंसिपल सतीश कुमार, नहला कन्या स्कूल के प्रिंसिपल ईश्वर सिंह लोरा, बॉयज स्कूल नहला प्रिंसिपल रेणु कादियान, धौलू स्कूल के प्रोफेसर सतीश कुमार व प्रोफेसर संजय कुमार शामिल रहे। टीम ने संबंधित संचालकों को विभागीय नियमों की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed