फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   try to loot an atm in tohana, fatehabad

दीवार तोड़ी फिर कैमरे, नहीं तोड़ पाए एटीएम मशीन

Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बैंक कर्मचारी ने जब दीवार तथा एटीएम मशीन का दरवाजा टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने फौरन इसकी सूचना बैंक के उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बैंक अधिकारी, सिटी थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि एटीएम मशीन में रखे 4 लाख 60 हजार रुपये सुरक्षित हैं।

वारदात के बाद फिर से सवाल खड़ा हो गया है कि बैंक और जिला प्रशासन एटीएम सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है।
मनोहर मेमोरियल कॉलेज के बाहर पंजाब नैशनल बैंक की शाखा है।

जिसमें एटीएम कक्ष भी बना हुआ है। वीरवार शाम को गार्ड न होने के कारण बैंक कर्मचारी एटीएम कक्ष को शाम 6 बजे ही बंद करके चला गया। देर रात बदमाश कॉलेज की दीवार फांदकर अंदर घुसे और पीछे से दीवार को तोड़ कर अंदर घुस आए।

सबसे पहले तोड़े सीसीटीवी कैमरे
सबसे पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा। इसके बाद एटीएम मशीन के मेन दरवाजे तथा पैसे निकालने वाली जगह को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन किन्हीं कारणों से बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

ब्रांच मैनेजर के अनुसार बदमाशों ने आग से दीवार पर लगी प्लाई को भी जलाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह आठ बजे जब बैंक कर्मचारी नारायण ने एटीएम का शट्टर खोला तो वह दंग रह गया।

एटीएम का दरवाजा टूटा हुआ था। पीछे दीवार में भी सेंध लगी हुई थी। उसने फौरन बैंक अधिकारियों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच की तो एटीएम मशीन में रखे 4 लाख 60 हजार रुपये सुरक्षित थे। बैंक मैनेजर जितेन्द्र कुमार के अनुसार 21 तारीख को एटीएम में साढे़ 6 लाख रुपये डाले गए थे।

खराब थे कैमरे, बदमाशों तक कैसे पहुंचेगी पुलिस
जिस एटीएम कक्ष में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उसके सीसीटीवी कैमरे ही काफी दिनों से खराब थे। अब पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान कर पाना मुश्किल है।

बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम में लगे कैमरे में होने वाली ऑनलाइन रिकार्डिंग को निकालने का प्रयास किया जाएगा। यूं तो मॉडल टाऊन में कोठियों में कैमरे लगे हुए हैं लेकिन उसमें फुटेज मिल पाना मुश्किल है।

गारे से बनी थी दीवार, आसानी से तोड़ डाली
बैंक प्रशासन की एक बार फिर सबसे बड़ी लापरवाही देखने का मिली है। जिस एटीएम कक्ष में मशीन रखी गई है उसकी दीवार गारे से बनी हुई है। जिसे बदमाशों ने बड़ी आसानी से तोड़ा और फिर अंदर घुसे।

नियम के अनुसार बैंक की दीवारें मजबूत होनी चाहिए लेकिन यहां पर कोई भी नियम पूरा नहीं था।
 
कपड़े से साफ कर डाले सभी फिंगर प्रिंट
एटीएम कक्ष में बदमाशों ने फर्श तथा एटीएम मशीन पर आए फ्रिगर प्रिंट को कपड़े से साफ कर दिया। वारदात के बाद पहुंची सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके से कपड़े को मौके से बरामद कर कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

पहले भी हो चुकी हैं दो वारदातें
फतेहाबाद शहर तथा गांव गोरखपुर में एटीएम मशीन उखाड़ने की दो वारदातें हो चुकी हैं। वर्ष 2014 के दिसंबर माह में बदमाश गांव गोरखपुर से टाटा इंडिकॉम के एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए थे जिसमें एक लाख रुपये भी थे।

इससे पहले वर्ष 2014 के जुलाई माह में फतेहाबाद के डीएसपी रोड पर सेंट्रल बैंक के लगे एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए थे जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये थे।

प्राइवेट बैंक को छोड़कर सरकारी बैंकों में नहीं सिक्योरिटी गार्ड
शहर फतेहाबाद के प्राइवेट बैंकों को छोड़कर ज्यादातर सरकारी बैंकों के एटीएम कक्षों में सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं है। जिसके चलते रात आठ बजे के बाद सभी एटीएम कक्षों को बंद कर दिया जाता है।

बैंक शाखा प्रबंधक भी इसी बात से परेशान हैं कि उनके पास सिक्योरिटी गार्ड रखने की पावर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed