फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Troubled person committed suicide after not getting the money back

रुपये वापस नहीं मिलने पर परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Troubled person committed suicide after not getting the money back
फतेहाबाद। शहर के अरोड़ वंश धर्मशाला के पीछे अमर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने लोगों को दिए रुपये वापस न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने 6 लोगों द्वारा रुपये वापस नहीं देने से तंग होकर सुसाइड करने का कारण बताया है। शहर पुलिस ने मृतक अखिलेश कालड़ा की पत्नी रश्मि कालड़ा की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि करीब आठ लाख रुपये उक्त आरोपियों से लेने थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रश्मि कालड़ा ने बताया कि वह कपड़ों की दुकान पर नौकरी करती है। उसका पति अखिलेश अमर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है और वह खुद सिरसा में रहती है। 27 मार्च को उसकी पति अखिलेश के साथ फोन पर बातचीत हुई थी। पति ने बताया था कि एमपी रोही निवासी पवन कुमार गोदारा, धर्मशाला रोड निवासी दिनेश कुमार चौपड़ा, गुलशन कुमार चौपड़ा, भूना रोड़ निवासी राजकुमार, फतेहाबाद निवासी अशोक कुमार, चिंदड़ निवासी पवन से रुपये लेने है, जो कि देने से मना कर रहे है। उसे बैंक का लोन भरना है और दुकान की मरम्मत करवानी है। 28 मार्च को हड़ताल होने के चलते वह घर पर नहीं आ पाई। उसे पता चला कि अखिलेश सोमवार को दिखाई नहीं दिया। इसको लेकर जब वह पड़ोसी को लेकर घर पर गई तो अखिलेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उक्त आरोपियों से पैसे लेने थे, जो कि देने से मना कर रहे थे। इससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

शहर के अमर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मामले में पत्नी के ब्यान पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed