फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   trains late

ट्रेनों का बदला रूट, इंटरसिटी एक्सप्रेस रद

Thu, 24 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जाख्ाल (फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जाख्ाल (फतेहाबाद) Updated Thu, 24 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
trains late

दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर जाखल से बठिंडा के बीच वीरवार को नए बने रेल ट्रैक की जांच के लिए रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बठिंडा से जाखल के बीच सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रूट बंद रहा। इस कारण ट्रेनों का आवागमन भी नहीं हुआ। कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वाया धूरी के रास्ते चलाया गया।

विज्ञापन


वहीं श्रीगंगानगर से दिल्ली के बीच चलने वाली दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस दोनों ओर से रद रही। बठिंडा की ओर जाने वाली ट्रेनों का जाखल से रूट बदल दिया गया। इस कारण मानसा, बरेटा, बुढलाड़ा जाने वाले यात्रियों को जाखल में ही उतरना पड़ा। इससे कई यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाखल से बठिंडा के बीच बनाए जा रहे डबल रेल ट्रैक का काम माइसर खाना तक पूरा कर लिया गया है, जिसकी जांच व निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। सुबह श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली 12482 डाउन तथा 12481 अप दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस वीरवार को भी रद रही। वहीं, सुबह दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाले सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को भी रूट बदलकर जाखल से धूरी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन रवानगी पर रूट बदलने की सूचना जारी हुई तो गाड़ी में दर्जनों लोगों को अपनी यात्रा बीच में छोड़कर जाखल में उतरना पड़ा। ट्रेनों के रूट बदले जाने से कई गाड़ियां प्रभावित हुईं। बताया जाता है कि डबल ट्रैक के निरीक्षण करते हुए शुक्रवार को इस पर ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान नए बने डबल ट्रैक पर ट्रेनों को चलाकर निरीक्षण होगा। इससे शुक्रवार को भी जाखल से बठिंडा के बीच ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को भी रद रहेगी।


शाम 5 बजे के बाद खुलने की संभावना
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि बठिंडा रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को वाया धूरी के रास्ते भेजा गया है। दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस रद रही है। ट्रेनों के रूट बदलने बारे जानकारी यात्रियों को समय समय पर दी जा रही है। शुक्रवार शाम के बाद ट्रेनों की को सामान्य रूट के बाद चलाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed