फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tractor and Punjab roadways bus collided in Tohana

घने कोहरे में हादसा: टोहाना में पंजाब रोडवेज की बस से भिड़ा ट्रैक्टर, बाल-बल बचे बस में बैठे लोग

Fri, 21 Jan 2022 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 01:26 PM IST
सार

बस चालक सुरजीत  ने बताया कि वह सुबह पटियाला से टोहाना होते हुए हिसार की तरफ जा रहा था। उसे गांव कन्हड़ी से थोड़ा पहले एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया।

विज्ञापन
Tractor and Punjab roadways bus collided in Tohana
टोहाना में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के पटियाला से सवारियां लेकर टोहाना के रास्ते हिसार जा रही पंजाब रोडवेज की बस से गांव कन्हड़ी के पास ट्रैक्टर टकरा गया। ट्रैक्टर चालक ने सामने से टक्कर मारी। बस के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को कच्ची जगह में उतार दिया, जिससे सवारियां बाल-बाल बच गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


बता दें कि ट्रैक्टर चालक ने बड़ी लापरवाही बरती हुई थी। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रॉलियां जोड़ रखी थी, उनमें से भी एक ट्रॉली में दूसरा ट्रैक्टर लोड किया हुआ था। घटनाक्रम के बाद रोड पर जाम लग गया। बाद में हरियाणा रोडवेज की बस में सवारियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जबकि पुलिस ने रोड खाली करवाया। उन्होंने वाहनों को गांव कन्हड़ी के अंदर से जाने वाले रास्ते की तरफ डायवर्ट किया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची।

विज्ञापन

40-50 सवारियां थी बस में सवार

पंजाब रोडवेज की बस के चालक सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पटियाला से 40-50 सवारियां लेकर हिसार के लिए चला था। टोहाना से हिसार जाते समय सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव कन्हड़ी से थोड़ा पहले ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। ट्रैक्टर की स्पीड काफी ज्यादा थी। इसी दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर चालक ने बस को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सवारियों को बचाने के लिए उसे बस को सड़क के साथ लगते खेतों की कच्ची जगह में उतार दिया। घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर के कारण टोहाना-हिसार रोड पर जाम लग गया। टोहाना शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed