फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today and tomorrow 30 thousand people will be vaccinated at 147 health centers

147 स्वास्थ्य केंद्रों पर आज और कल 30 हजार लोगों को लगेगा टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow 30 thousand people will be vaccinated at 147 health centers
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को मेगा कोरोना टीकाकरण ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। ये टीकाकरण अभियान शनिवार को भी होगा। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण शिविर की सूची जारी कर दी है। जिले के 147 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 30 हजार का लक्ष्य रखा है। 18 हजार लोगों को पहली और 12 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वीरवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकमी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2
60 साल से ऊपर 334
45 से 59 साल 880
18 से 44 साल 2242
दूसरे दिन जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित केस
जिले में वीरवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल चार ही एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में वीरवार को 1208 सैंपल लिए गए। इसमें 885 सैंपल आरटीपीसीआर तथा 323 एंटीजन सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल 885 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

कोट
मेगा कोरोना टीकाकरण शिविर को लेकर स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज पर जोर दे रहा है। जिनका पहली और दूसरी डोज में अंतराल पूरा हो गया है उन्हें फोन और मैसेज के जरिये सूची किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed