फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three patients died in one day in Corona infected district

जिले में कोरोना संक्रमित एक दिन में तीन मरीजों की मौत, सनियाना में युवक, रतिया और फतेहाबाद में दो बुजुर्गो की मौत

Sun, 27 Sep 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three patients died in one day in Corona infected district
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। सितंबर माह में जिले में कोरोना संक्रमण ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मामले मिलने के साथ-साथ मौंते भी इसी माह में सबसे ज्यादा हुई है। रविवार को एक दिन में पहली बार कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई है। सनियाना निवासी सबसे कम उम्र के 32 वर्षीय युवक की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। युवक की 25 सितंबर को रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी और उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर शनिवार देर रात को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक किडनी बीमारी से संक्रमित था और इसके अलावा हेपेटाइटिस बीमारी से भी पीड़ित था। इसके अलावा फतेहाबाद के लाजपत नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग को खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर कोरोना सैंपल लेकर लैब भेजा गया। रिपोर्ट 23 सितंबर को पॉजिटिव आई। इसके बाद हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा रतिया निवासी 60 वर्षीय वृद्वा की मौत हो गई। वृद्वा अग्रोहा मेडिकल में उपचार लेने गई थी, यहां पर शनिवार को कोरोना टेस्ट हुआ था। जांच में संक्रमित पाई गई। रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। सितंबर माह में ही 22 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद आंकड़ा 2200 के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के शिव कॉलोनी निवासी 30 और 23 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन निवासी भाई-बहन, टोहाना में पुरानी तहसील रोड निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव ब्राहम्णवाला निवासी 25 वर्षीय युवती, गांव बहबलपुर निवासी 35 वर्षीय युवती, भट्टूकलां निवासी महिला व युवक, जाखल में युवक के संपर्क में आए पांच लोग संक्रमित मिले हैं। 32, 30, 28 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्धा और 25 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

-------
जानिए कहां कितनी हुई मौतें
क्षेत्र मौत
फतेहाबाद 6
टोहाना 8
रतिया शहरी 4
रतिया ग्रामीण 5
भट्टूकलां 1
बड़ोपल 0
भूना 4
जाखल 6
--------
10 लैब तकनीशियन किए ट्रेंड, गांवों में लेंगे सैंपल :
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के तहत आउटसोर्सिंग पर 10 लैब तकनीशियन की भर्ती की है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल लेने के लिए ट्रेंड किया है। ट्रेनिंग के बाद तैयार हुए लैब तकनीशियन अब फील्ड में जाकर सैंपल लेंगे। सीनियर डेटल सर्जन एवं फतेहाबाद नागरिक अस्पताल फ्लू क्लीनिक के नोडल अधिकारी डॉ.शरद मेरज तुली ने बताया कि पीएचसी स्तर पर सैंपल लेने की आ रही दिक्कत को देखते हुए लैब तकनीशियन को भेजा जाएगा। ये तकनीशियन वहां के मेडिकल ऑािफसर के अधीन काम करेंगे। मेडिकल ऑफिसर इन्हें कोरोना सैंपल के लिए गांवों में भेजेगा। इन्हें दिसंबर माह तक स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्सिंग पर रखा है। मेन पॉवर की कमी होने के कारण गांवों में सैंपल नहीं लिए जा रहे थे। लैब तकनीशियनों के ट्रेंड होने के बाद सैंपलिंग में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिले में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है लेकिन लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग हर तरह से प्रयास कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग बढ़ाई जाए।
डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed