{"_id":"629e3575c09fd82dbc4742a0","slug":"three-accused-involved-in-quarrel-arrested-fatehabad-news-hsr633627996","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। शहर पुलिस ने दो अलग-अलग झगड़ों में शामिल भरपूर मोड़ पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतिया निवासी टोनी, टूना व ठोला के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ वार्ड 13 निवासी मक्खन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा उन पर हाई कोर्ट के वकील पर हमला करने का भी आरोप है।
पुलिस का कहना कि आरोपी नाली मोहल्ला निवासी लवप्रीत उर्फ पिंकू की हत्या मामले में भी शामिल होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को झगड़ों के मामलों में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वार्ड 13 निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि वह अपने घर की तरफ से आ रहा था तभी उक्त आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। बाद में उसके घर जाकर तोड़फोड़ की। एक अन्य मामले में भी आरोपियों पर हाईकोर्ट के वकील जसवीर सिंह के साथ झगड़ा करने का आरोप है। थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने झगड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों पर हत्या मामले में भी शामिल होने का शक है।