फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Those whose houses and shops were damaged due to waterlogging will get compensation: CM

जिनके मकान और दुकान जलभराव से क्षतिग्रस्त हुए उन्हें मिलेगा मुआवजा : सीएम

Sun, 07 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Those whose houses and shops were damaged due to waterlogging will get compensation: CM
मुख्यमत्री नायब सिंह सैनी  बलियाला हेड का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद/टोहाना/भूना/जाखल। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को टोहाना और जाखल में पहुंचे। सीएम ने बलियाला हेड का निरीक्षण किया, चांदपुरा हेड पर पहुंचे और घग्गर के बढ़ते जलस्तर की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

हालांकि सीएम भूना शहर और सेमग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचे। यहां पर लोग इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि विरोध की आशंका के चलते भूना में सीएम के कार्यक्रम को रद्द किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के आगे किसी का जोर नहीं चलता। भारी बारिश के चलते यह प्राकृतिक आपदा आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब की हालात सबके सामने हैं। हरियाणा भी पंजाब की मदद कर रहा है। अब तक राहत सामग्री के 80 ट्रक हरियाणा के द्वारा पंजाब में भेजे जा चुके हैं। आज भी उन्होंने 15 ट्रक पंजाब के लिए रवाना किए हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। अब तक करीब 1,70,000 के करीब पंजीकरण इस पोर्टल पर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिन लोगों के मकान और दुकान जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं, सरकार द्वारा उनकी मदद की जाएगी। इससे पहले भी उनके लिए मुआवजा राशि जारी की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मंत्री, विधायक और सभी अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। सरकार आम लोगों के साथ खड़ी है। इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दूडाराम, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed