{"_id":"68b9d810aafe7df57b07a58e","slug":"they-got-angry-when-the-culvert-was-closed-but-agreed-after-being-explained-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-139775-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिया बंद कराने पर भड़के, समझाने पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिया बंद कराने पर भड़के, समझाने पर माने
Thu, 04 Sep 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव ब्राह्मणवाला में ग्रामीणों को समझाते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह,स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को गांव ब्राह्मणवाला में दौरा कर बारिश से जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा खोली गई पुलिया को एसडीएम ने बंद करवाने के आदेश। इस पर ग्रामीण पुलिया के आगे खड़े हो गए और कहा कि वह किसी भी कीमत पर इसे बंद नही होने देंगे।
मौके पर मौजूद गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बरेटा ड्रेन के ओवरफ्लो होने पर गांव के करीब 250 एकड़ खेतों में पानी चला जाने के बाद रिहायशी क्षेत्र को बचाने के लिए इस पुलिया को खोला गया था। ग्रामीणों ने एसडीएम के सामने ही आरोप लगाया की प्रशासन कुछ लोगों की जमीन बचाने के लिए इस पुलिया को बंद करना चाहता है लेकिन इसके बंद होने से गांव के डूबने का खतरा बढ़ जाएगा।
हालांकि काफी बहस के बाद एसडीएम, सरपंच प्रतिनिधि और अन्य बुजुर्गों ने ग्रामीणों के समझाया की बरेटा ड्रेन में पानी का लेवल नीचे जाने के चलते खेतों से पानी निकल रहा है। अभी गांव में पानी जाने की समस्या नहीं है, अगर आई, तो वे ग्रामीणों की हर कार्रवाई के साथ हैं। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि वे इस पुलिया को जेसीबी के बजाय मिट्टी के कट्टे लगाकर अस्थाई रूप से बंद करने का तैयार हैं।
विज्ञापन
इस पर प्रशासन ने सहमति जताई और नाले की खोली हुई पुली को बंद करवाया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, किसी भी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, केवल सतर्कता और सावधानी बरतें व प्रशासन का सहयोग करें।
इसके बाद एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बुढलाडा रोड स्थित घग्गर नदी सहित अन्य स्थानों का जायजा लेकर जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर खाली व भरे हुए मिट्टी के कट्टों, जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।