फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be no cesarean operations in the civil hospital today, only general operations will be available

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में आज नहीं होंगे सिजेरियन ऑपरेशन

Thu, 11 Sep 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
There will be no cesarean operations in the civil hospital today, only general operations will be available
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के ब्ल्ड बैंक में डॉक्टर ओपीडी कख के बाहर लगी मरीजों की भीड़ संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को डिलीवरी के लिए आने गर्भवती को अगर सिजेरियन करने की जरूरत पड़ी तो वह नहीं हो पाएगी। इसके अलावा अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन भी नहीं किए जाएंगे। अस्पताल में इलेक्ट्रिक पैनल बदलने के चलते ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डिलीवरी के लिए रोजाना 10 से 15 केस आते हैं इसमें 4 से 5 सिजेरियन होती है। सीएचसी और आसपास के पीएचसी से सिजेरियन डिलीवरी के केस भी यहां आते हैं। हालांकि अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सिजेरियन केसों को अस्पताल प्रशासन की तरफ से अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

-
सामान्य ऑपरेशन भी रहेंगे बंद
अस्पताल में शुक्रवार को सामान्य के साथ नसबंदी के ऑपरेशन भी नहीं होंगे। इसके अलावा अस्पताल में आंखों संबंधित ऑपरेशन पहले से ही सप्ताह में दो की जगह एक दिन हो रहे हैं। वजह ये है कि ओपीडी प्रभावित होने के कारण ऑपरेशन भी बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब ब्लड बैंक में लिए जाएंगे सैंपल
नागरिक अस्पताल में ब्लड और यूरिन सैंपल यूनिट को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। इनके सैंपल अब ब्लड बैंक में लिए जाएंगे। गैलरी में स्वास्थ्य कर्मियों को जगह दी गई है। अस्पताल में रोजाना 350 से 400 मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं। ब्लड बैंक में ही टीबी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की ओपीडी चल रही है। इसके चलते यहां पर वीरवार को धक्का-मुक्की के हालात रहे।

-
नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को सिजेरियन डिलीवरी नहीं होगी। इसके अलावा सामान्य ऑपरेशन नहीं होंगे। हालांकि सामान्य डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इलेक्ट्रिक पैनल बदलने के चलते यह फैसला लिया गया है।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed