{"_id":"68b9d7dae69be631a303de5f","slug":"the-mla-said-there-is-no-preparation-no-help-the-same-scene-happens-every-year-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139783-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राहत नहीं, पलायन कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राहत नहीं, पलायन कर रहे लोग
Thu, 04 Sep 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
भूना। सिर पर सामान उठाकर बच्चे पानी से गुजरते हुए
भूना। लगातार सात दिनों से हो रही बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है। अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा। सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी अभी भी जमा है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि वीरवार को भूना के वार्ड 11, मॉडल टाउन और चंदन नगर क्षेत्र के लगभग 40 परिवारों को अपना घर और झोपड़ी छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा। वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए स्थानीय सामाजिक संगठनों ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुद्वारा सिंह सभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति की टीमें जल प्रभावित क्षेत्रों में लंगर और पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ लोगों के घरों से सामान निकालने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
-
चंडीगढ़ मार्ग पर कम नहीं हुआ पानी
शहर की मुख्य सड़कें जैसे सिरसा-चंडीगढ़ रोड और भूना-हिसार रोड पर जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़कों पर जमा पानी के कारण दुकानों का सामान पूरी तरह से खराब होने की कगार पर है। व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-
डीसी पहुंचीं, समाधान नहीं हुआ
बुधवार देर शाम उपायुक्त मनदीप कौर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा जरूर किया, लेकिन इसका कोई ठोस परिणाम देखने को नहीं मिला। शहर में जल निकासी के लिए लगाए गए 11 ट्रैक्टर पंप और दो इलेक्ट्रिक मोटर चालित पंप भी बेअसर साबित हो रहे हैं। जितना पानी पंपों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है, उससे कहीं अधिक पानी खेतों से शहर में घुस रहा है।
-
यहां कम हुआ पानी
नेहरू पार्क क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, क्योंकि वहां से अब जलभराव समाप्त हो गया है। लेकिन वार्ड 11, 12, 13, 14, 15, टोहाना रोड और ढाणी सांचला रोड की कॉलोनियों में हालात अभी भी बदतर बने हुए हैं। इन इलाकों में जलभराव के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
-
महामारी फैलने का खतरा
गणेश कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम दास का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ सकता है। वहीं, प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर मॉडल टाउन संपत सिंह व रमेश कुमार तथा कृष्ण कुमार ने रोष जताया है। व्यापारी देवीलाल शर्मा ने बताया कि 7 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आ रही है।
-
बैंकों में लेन-देन पूरी तरह बाधित
विश्वकर्मा धर्मशाला और पंजाब नेशनल बैंक के पास की दुकानों में पानी भरने से व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। हिसार रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यूनियन बैंक में कामकाज ठप है। ग्राहक और कर्मचारी दोनों ही पानी के कारण बैंकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे लेन-देन पूरी तरह बाधित है।