फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The miscreants looted the factory

बंदूक और तलवार लेकर फैक्टरी में घुसे बदमाश, फायरिंग करके नकदी से भरा गल्ला लूटा

Fri, 02 Oct 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the factory
खैराती रोड पर स्थित फैक्ट्री जहां पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। - फोटो : Fatehabad
शहर के सिरसा रोड पर पाली होटल के पीछे खैराती रोड पर मोटरसाइकिल पर आए नकाबपोश बदमाशों ने फैक्टरी में लूट की वारदात को अंजाम दिया। तलवार और बंदूक लेकर फैक्ट्री में घुसे बदमाश हवाई फायरिंग करके नकदी से भरा गल्ला लेकर फरार हो गए। गल्ले में 30 हजार रुपये की नकदी थी। हवाई फायरिंग के दौरान गोली 500 मीटर दूर दूसरी फैक्टरी में जा गिरी, जहां पर मौजूद मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि खैराती रोड पर फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले हैं। जिससे पुलिस के लिए बदमाशों की तलाश करना चुनौती बन गया है। मामले के मुताबिक पाली होटल के पीछे खैराती रोड की तरफ एमएम इंडस्ट्रीज के नाम से खल-चूरी की फैक्टरी है। फैक्टरी मालिक कृष्ण मोंगा ने बताया कि शाम करीब चार बजे अपने कार्यालय में मौजूद था। इस दौरान काले रंग मोटरसाइकिल पर नकाबपोश तीन युवक आए। युवकों के पास बंदूक, तलवार व पेचकस था। बदमाशों ने कार्यालय में घुसते ही रुपये मांगे। इस दौरान उनकी नजर कार्यालय में रखे गल्ले पर पड़ी। इसके बाद बदमाश 20 किलो वजन का गल्ला उठाकर ले गए। गल्ले में 30 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने की फायरिंग : घटना के बाद आसपास के लोग और फैक्टरी के कर्मचारी मौके पर इकट्ठे हो गए और बदमाशों को पकड़ना चाहा। बदमाशों ने फायरिंग कर दी और गोली जाकर दूसरी फैक्ट्री में जाकर गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी के बाद दिया अंजाम : फैक्टरी संचालक के मुताबिक वारदात से पहले बदमाशों ने रैकी की होगी। थोड़ी देर पहले ही पेमेंट आई थी और उसे गल्ले मे रखा गया था। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने वारदात से पहले फैक्टरी के आसपास चक्कर लगाए हैं।
साहब! हमने सोचा पत्थर गिरा है, उठाया तो हाथ जल गए : घटना के बाद पुलिस ने जहां पर गोली गिरी वहां के मजदूरों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मजदूरों ने बताया कि बैग में माल भर रहे थे, अचानक ऊपर से आकर कुछ गिरा। जब उठाया तो हाथ जल गए। बाद में समझ आया कि वह गोली थी। पुलिस ने मौके पर मिली गोली को कब्जे में ले लिया।
न मजदूरों का सत्यापन, न कैमरे : खैराती रोड पर गत्ता, प्लास्टिक, खल-बिनौला समेत कई फैक्टरी है लेकिन अधिकतर फैक्टरी संचालकों ने कैमरे नहीं लगा रखे हैं। इसके अलावा यहां पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई जा रही है। शुक्रवार को जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कई मजदूर बिना वेरिफिकेशन काम करते मिले।

फैक्टरी में तीन नौजवान लड़कों ने घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें तलाश में जुटी हैं। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की जा रही है।
- दलजीत बैनीवाल, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed