फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The meeting of the Zila Parishad on 8th is likely to be tumultuous

Fatehabad News: जिला परिषद की 8 को होने वाली बैठक के हंगामेदार होने के आसार

Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The meeting of the Zila Parishad on 8th is likely to be tumultuous
फतेहाबाद। जिला परिषद की सामान्य बैठक का आयोजन 8 मई को जिला परिषद कार्यालय में किया जाएगा। इसके लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इस बैठक में विकास कार्यों को लेकर हंगामा होने के आसार हैं।
विज्ञापन


इस बैठक में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा सहित रतिया, टोहाना और फतेहाबाद के विधायकों को भी निमंत्रण भेजा गया है। पिछली बैठक में विरोधी खेमे के पार्षदों के द्वारा हंगामा किया गया था। पिछली बार कुछ देर के लिए पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करके बाहर भी निकल आए थे, लेकिन फिर से वापस आकर बैठक को सुचारू रूप से चलाया गया। इस बैठक में भी रुके हुए विकास कार्यों को लेकर पार्षदों के द्वारा हंगामा करने के आसार हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद की सामान्य बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें पार्षदों से सहमति मांगी जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। जनता की ओर से चुने हुए प्रतिनिधियों से इसको लेकर समर्थन मांगा जा रहा है। इस बैठक के अंदर पिछली बैठक के एजेंडों की समीक्षा की जाएगी। पूर्व में जिला परिषद अपनी निधि से किए गए खर्चों का अनुमोदन भी इस बैठक में किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद भवन व शौचालयों के मरम्मत को लेकर भी एजेंडा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के तहत मान्यता

जिला परिषद की ओर से पिछली बैठक में जिला में बालिका पंचायत के गठन को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद गांव बरसीन में प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन किया गया। बालिका पंचायत के गठन में जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने अहम भूमिका निभाई गई। मतदान के द्वारा बालिका पंचायत का गठन हुआ। बालिका पंचायत के गठन को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा भी जिले की तारीफ की गई। मुख्यमंत्री ने बालिका पंचायत की सरंपच को सम्मानित भी किया। 8 मई की बैठक में बालिका पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के तहत मान्यता देने को लेकर भी प्रस्ताव रखा जाएगा। ताकि जिले के अन्य गांवों में भी बालिका पंचायताें का गठन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed