फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The hospital could not reach the standard score in the evaluation of ANQAS, got 6 months time

Fatehabad News: एनक्वास के मूल्यांकन में मानकों तक नहीं पहुंचा अस्पताल, छह माह का मिला समय

Fri, 28 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The hospital could not reach the standard score in the evaluation of ANQAS, got 6 months time
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी का निरीक्षण करती हुई टीमसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत पहली बार आंतरिक मूल्यांकन हुआ। बठिंडा से आए एसएमओ डॉ.उमेश गुप्ता ने टीम के साथ दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। टीम के मूल्यांकन में अस्पताल मानक स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। अस्पताल को मानक पूरा करने के लिए 6 माह का समय मिला है।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद डॉ. गुप्ता ने अस्पताल में कमियों और खूबियों को लेकर अस्पताल प्रशासन के साथ चर्चा की। समीक्षा बैठक में टीम ने बताया कि एनक्वास को लेकर तय किए गए 159 मानकों में से 92 में अस्पताल खरा उतरा है। हालांकि स्कोर 61 तक रहा है जबकि एनक्वास के लिए 70 अंकों का स्कोर होना जरूरी है। इस स्कोर तक पहुंचने के लिए अस्पताल प्रशासन को अभी और प्रयास करने होंगे। टीम ने कमियों को सुधारने के लिए 6 माह का समय दिया है। 6 माह बाद टीम दोबारा से एनक्वास को लेकर आंतरिक मूल्यांकन करेगी। समीक्षा बैठक में नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. बुधराम, डॉ.जयप्रकाश, डॉ.गुंजन बंसल, डॉ.कुलदीप चौधरी व नर्सिग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


-

ऑपरेशन थियेटर में सुधार के निर्देश

टीम ने अस्पताल प्रशासन को कहा कि ऑपरेशन थियेटर में सुविधाएं बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। जगह कम है लेकिन इसमें सुधार किया जाए। ऑपरेशन से पहले और बाद में मरीज के उपचार को लेकर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

गुणवत्ता सुधारने का नहीं दिखा पाए रिकॉर्ड

नागरिक अस्पताल प्रशासन क्वालिटी को लेकर किए गए सुधार का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया। डॉ.उमेश गुप्ता ने कहा कि अस्पताल प्रशासन के पास रिकॉर्ड होना चाहिए कि अस्पताल में गुणवत्ता को सुधारने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं, पहले क्या व्यवस्था थी और अब क्या स्थिति में सुधार किया गया है।


-

गुणवत्ता सुधार को लेकर करवाई जाएगी ट्रेनिंग

टीम को निरीक्षण के दौरान डिस्पेंसरी में कमियां मिलीं। नजदीक एक्सपायरी दवाइयों को लेकर गंभीरता नहीं दिखी। इसमें गुणवत्ता की कमी खली। टीम ने कहा कि क्वालिटी को लेकर कर्मचारियों की ट्रेनिंग करवाई जाए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि यहां पर क्वालिटी मैनेजर नहीं है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन एक कर्मचारी की ट्रेनिंग करवाएगा। जो कि बाकी कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों व फार्मेसी ऑफिसर की कमी को लेकर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed