{"_id":"6ae3618d2bbe7c1ed60e8b24","slug":"the-fatehabad-depots-roadways-bus-will-run-from-hansi-to-bathinda-providing-direct-bus-service-for-passengers-from-hisar-fatehabad-sirsa-and-dabwali-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163887-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हांसी से बठिंडा तक दौड़ेगी फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली के यात्रियों को मिलेगी सीधी बस सेवा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हांसी से बठिंडा तक दौड़ेगी फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली के यात्रियों को मिलेगी सीधी बस सेवा की सुविधा
Thu, 29 Oct 2026 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो ने बठिंडा के लिए बस सेवा का विस्तार किया है। अब यह बस हांसी से चलकर बठिंडा तक जाएगी। इससे हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली के यात्रियों को सीधा सफर करने की सुविधा मिलेगी।
बस हांसी से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 9:10 बजे हिसार पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10:10 बजे फतेहाबाद, 11:25 बजे सिरसा और दोपहर 12:50 बजे डबवाली पहुंचेगी। बस दोपहर 2:05 बजे बठिंडा पहुंचेगी। वापसी में बस बठिंडा से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 3:25 बजे डबवाली, शाम 5 बजे सिरसा और शाम 6:30 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी।
नई बस सेवा से यात्रियों को बठिंडा जाने के लिए अलग-अलग बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एक ही बस में सफर पूरा होने से समय बचेगा और आवागमन आसान होगा। इस रूट से पांच शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।