फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The district received 11.25 mm of rain on Saturday.

जिले में शनिवार को 11.25 एमएम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The district received 11.25 mm of rain on Saturday.
जीटी रोड पर पसरा सीवरेज का पानी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को एक बार फिर सावन की फुहार गिरी। फतेहाबाद शहर में जहां 10 मिनट बारिश हुई, वहीं रतिया, कुलां व जाखल में भी बारिश दर्ज की गई। जिले में शनिवार को 11.25 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सिलसिला 25 जुलाई तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सुबह जहां आसमान में बादल छाए हुए थे, वहीं करीब एक बजे करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं बारिश होते ही जाट धर्मशाला के पास मेनहोल ओवरफ्लो हो गया और सीवरेज का गंदा पानी बीघड़ मोड़ पर भर गया। यही नहीं पानी रिसकर जीटी रोड पर करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गया, जिससे दुकानदारों को सीवरेज की बदबू से परेेशानियों का सामना करना पड़ा। रतिया क्षेत्र के गांवों, कुलां व जाखल के गांवों में भी शनिवार को बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जुलाई तक लगातार बारिश होती रहेगी। इसके बाद उमस भरा मौसम आएगा।
विज्ञापन

कहां हुई कितनी बारिश
खंड बारिश
फतेहाबाद 02 एमएम
रतिया 10 एमएम
कुलां 27 एमएम
जाखल 06 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed